Hanuman Chalisa
✕

जियो का दिवाली धमाका, इस रिचार्ज पर मिलेगा 100% कैशबैक...

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (12:48 IST)
जियो इस दिवाली पर अपने ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन ऑफर लाया है। इसके तहत ग्राहकों को 399 रुपए का रिचार्ज कराने पर 100 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा।
 
जियो धन-धना-धन ऑफर के तहत मिलने वाला कैशबैक वाउचर के रूप में होग। इसका उपयोग अपने नंबर पर रिचार्ज कराने दौरान किया जा सकेगा। ये ऑफर 12 अक्टूबर से प्रभावी है और 18 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस बीच चार्ज करवाने वाले को 50 रुपए के 8 वाउचर मिलेंगे।
 
एक बार में केवल एक ही वाउचर का उपयोग 15 नवंबर के बाद ही किया जा सकता है। इसका मतलब यूं हुआ कि जैसे आपने 50 रुपए का वाउचर पाने के बाद भविष्य में 309 रुपए का रिचार्ज किया तो आपको केवल 259 रुपए का ही भुगतान करना होगा।
 
इस ऑफर का फायदा वो ग्राहक भी उठा सकते हैं, जिनकी वैलिडिटी अभी भी बची हुई है। ऐसे में 399 रुपए वाले रिचार्ज का लाभ उन्हें चल रहे रिचार्ज की वैलिडिटी खत्म होने के बाद मिलेगी।
 
इन ऑफर्स को माय जियो ऐप, जियो वेबसाइट, जियो स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल स्टोर और कंपनी के अधिकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी उपलब्ध कराया जा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि धन-धना-धन पैक में प्री-पेड ग्राहकों को 1GB प्रतिदिन के हिसाब से 84GB डेटा, फ्री एसएमएस, जियो ऐप्स के लिए सब्सक्रिप्शन और फ्री कॉल दिया जाता है।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख