Hanuman Chalisa
✕

जियो कर्मचारी 'जियो स्वच्छ रेल अभियान' से जुड़े

Updated: शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (16:49 IST)
स्वच्छ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए, 'जियो' ने शनिवार को एक साथ देशभर में करीब 900 रेलवे स्टेशनों की सफाई का मिशन शुरू किया। स्वच्छ वातावरण बनाने की दिशा में राष्ट्रव्यापी अभियान 'जियो स्वच्छ रेल अभियान' में 25000 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें 'जियो' कर्मचारी, सहयोगी, साझेदार और उनके परिवार के सदस्य शामिल थे।

भारत के सबसे बड़े स्वच्छता अभियान में से एक में 'जियो' ने अपने कर्मचारियों के प्रयासों के साथ अधिक से अधिक रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ बनाने का सफल प्रयास किया है, जिससे देश के लाखों आम लोगों के जीवन पर सकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ेगा।

इस अभियान को सफल बनाने में आम लोगों ने भी पूरी सक्रियता से सहयोग किया। प्रतिभागियों ने रेलवे स्टेशनों के प्रवेश द्वारों, वेटिंग रूम, बैठने की खुली जगहों, फुट ओवरब्रिजों और दुकानों के आसपास के एरिया से सिंगल यूज प्लास्टिक यानी एक बार इस्तेमाल कर फैंका गया प्लास्टिक कचरा एकत्र किया और 'स्वच्छ भारत अभियान' में योगदान दिया।

इस अभियान में बोतलें, फूड पैकेजिंग, पुआल, चम्मच या कैरी बैग आदि एकत्र किए गए सिंगल यूज प्लास्टिक को पर्यावरण के सबसे अनुकूल तरीके से विशेष एजेंसियों की मदद से निपटाया जाएगा।

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

वडतालधाम जाने वाले श्रद्धालुओं और छात्रों के लिए बड़ी सौगात! CM भूपेंद्र पटेल ने किया नए अतिथि भवन और स्कूल का लोकार्पण

भोपाल में जनता क्वार्टर पर चला बुलडोजर, भारी सुरक्षा बल के बीच 599 जर्जर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू,कांग्रेस नेता हिरासत में

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

अगला लेख