Hanuman Chalisa

'जिहाद' के लिए पहले अपने बच्चों को सामने लाएं जिहादी : जितेन्द्र सिंह

Updated: शनिवार, 16 जुलाई 2016 (22:33 IST)
जम्‍मू। केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह शनिवार को कहा कि जिहाद का आह्वान करने वाले लोगों को सबसे पहले अपने बच्चों को जीवन का बलिदान देने के लिए आगे लाकर उदाहरण पेश करना चाहिए।
उन्होंने कहा, यदि इस तथाकथित जिहाद के पीछे कोई आस्था है तो उन्हें सबसे पहले अपने बच्चों के जीवन का बलिदान दिलाकर एक नजीर पेश करनी चाहिए। उन्हें निर्दोष परिवारों के बच्चों को बलि के बकरे के तौर पर इस्तेमाल करने से पहले खुद के बच्चों को सामने लाना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा, इस देश और जम्मू कश्मीर के युवाओं को शिक्षित और प्रेरित करने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें यह समझाना है कि यदि यह तथाकथित जिहाद या आजादी की लड़ाई इतनी पवित्र है जितना कि विश्वास दिलाया जा रहा है तो उन्हें अपने नेताओं से यह पूछना चाहिए कि क्यों उनके बच्चे दूसरे राज्यों, महानगरों और अन्य देशों में सुरक्षित जगहों पर रह रहे हैं, नौकरी कर रहे हैं या अध्ययन कर रहे हैं। 
 
घाटी में मौजूदा अशांति पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए सिंह ने कहा, भारत ने कई बार दोहराया है कि आतंकवाद के प्रति उसका दृष्टिकोण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने का है। केन्द्रीय मंत्री ने घाटी में स्थिति पर काबू पाने में विफल रहने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराए जाने और यह प्रचार करने कि जम्मू कश्मीर में भाजपा के नए राजकाज के मॉडल के चलते लोगों की जानें गईं, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पर निशाना साधा।
 
उन्होंने कहा, मैं नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को यह याद दिलाना चाहता हूं कि 2010 में जब वे सत्ता में थे, इसी तरह की हिंसा में 100 से अधिक लोगों ने अपनी जानें गंवाईं थीं। जम्मू कश्मीर में विपक्षी दलों से पूछा जाना चाहिए कि जब वे सत्ता में थे तो किस तरह का मॉडल था। (भाषा)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

अगला लेख