dharma sangrah
✕

दक्षिण कश्मीर के अधिकांश इलाकों में कर्फ्यू

Updated: शनिवार, 8 जुलाई 2017 (17:28 IST)
श्रीनगर। हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के एक साल पूरा होने पर अलगाववादियों के शनिवार को त्राल चलो आह्वान को विफल करने के लिए दक्षिण कश्मीर के अधिकांश इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। 
         
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि त्राल और शोपियां शहरों में कर्फ्यू लगाया गया है, जबकि दक्षिण कश्मीर के बाकी इलाकों में पाबंदियां लगाई गई  हैं। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के त्रेहगाम में भी कर्फ्यू लगाया गया है। 
        
अलगाववादियों द्वारा आहूत त्राल चलो को विफल करने के लिए बुरहान के गृहनगर त्राल की ओर जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया है। किसी प्रकार के प्रदर्शन को रोकने के लिए पूरे शहर और इसके आसपास के गांवों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। इस बीच बुरहान के पिता ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख