dharma sangrah
✕

Doda Encounter : डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी

Updated: बुधवार, 17 जुलाई 2024 (19:51 IST)
Jammu and Kashmir : डोडा में कल सेना के 4 जवानों की जान लेने वाले विदेशी आतंकियों के उस दल से आज तड़के ग्राम सुरक्षा गार्ड के सदस्‍यों का टकराव हुआ है। दोनों पक्षों में कुछ देर गोलीबारी होने के उपरांत आतंकी जंगलों में भागने में कामयाब रहे हैं। इस बीच राजौरी, पुंछ और रामगढ़ के इलाकों में आतंकी देखे जाने के बाद बड़ा तलाशी अभियान छेड़ा गया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि देस्‍सा के उररनबग्गी इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कैप्टन रैंक के अधिकारी सहित 4 सैनिकों के मारे जाने के 1 दिन बाद बुधवार सुबह डोडा जिले के देस्‍सा इलाके के मालन गांव से एक संक्षिप्त गोलीबारी की खबर मिली। यह गोलीबारी आज तड़के विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) के सदस्यों और आतंकवादियों के बीच हुई।
ALSO READ: हरियाणा के CM सैनी का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगा 10% आरक्षण
अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद वीडीजी सदस्यों ने आतंकवादियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह एक संक्षिप्त गोलीबारी थी और अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। सुरक्षा बलों को इलाके में भेज दिया गया है जबकि छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने के लिए घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है।
 
 जानकारी के लिए 15 जुलाई की शाम करीब 9 बजे गोलीबारी में सेना के एक अधिकारी कैप्टन बृजेश थापा सहित चार सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद 9 जुलाई से इलाके में तलाशी अभियान चलया जा रहा है।
 
इस बीच अधिकारियों ने बताया कि कल देर रात पुंछ, राजौरी और सांबा जिलों में संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षा बलों ने जमीनी और हवाई तलाशी अभियान शुरू किया। सीमा और अंदरूनी इलाकों में सेना पहले से ही हाईअलर्ट पर है। बेतर नदी के पास दो लोगों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना और विशेष अभियान समूह या एसओजी ने तलाशी अभियान शुरू किया।
ALSO READ: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी बोले, बंद करो सबका साथ सबका विकास
अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के नौशहरा के सीमावर्ती इलाके में ड्रोन की मदद से पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के साथ तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में भी तलाशी जारी है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर गरमाई सियासत; भाजपा का सवाल- पाकिस्तान पर हमला क्यों नहीं किया?

केजरीवाल की रैली से ठीक पहले मोगा में बड़ा हादसा! तेज धमाके के साथ फटी कॉफी मशीन

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: लैंड क्रूजर से पहुंचीं दुल्हन, दूल्हे के शाही लुक और इंतजामों ने लूटी महफिल

परिसीमन बिल पर विपक्ष में दरार? सुप्रिया सुले के एक बयान ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, जानें क्या कहा

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

अगला लेख