Hanuman Chalisa
✕

कश्मीर में इन गोलियों से होगी भीड़ काबू

Updated: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 (22:51 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में भीड़ एवं पथराव करने वाले लोगों पर काबू पाने के लिए घाव नहीं करने वाली प्लास्टिक गोलियों का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है ताकि आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान लक्ष्य से इतर होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
 
हालांकि गैर घातक श्रेणी में आखिरी उपाय के तौर पर पैलेट गन का इस्तेमाल जारी रहेगा। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि हजारों की संख्या में प्लास्टिक की गोलियों का उत्पादन किया गया और विधि प्रवर्तन एजेंसियों के इस्तेमाल के लिए कश्मीर घाटी भेज दिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि प्लास्टिक की गोलियों से घाव नहीं होता और इन्हें इंसास राइफल से दागा जा सकता है। सुरक्षा बलों को अक्सर हिंसक विरोध प्रदर्शनों, पथराव करने वाली भीड़ का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति सुरक्षा बलों एवं आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान विशेष रूप से बनती है। कई बार आतंकी भीड़ की मदद से फरार होने में सफल हो जाते हैं।
 
इस समय सुरक्षा बल भीड़ पर काबू पाने के लिए रायफलों के इस्तेमाल से पहले गैर घातक श्रेणी में आखिरी विकल्प के तौर पर पावा (पेलार्गोनिक एसिड वैनिलिल एमाइड) गोलों और पैलेट गन का इस्तेमाल करते हैं। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

अगला लेख