Daily Horoscope
✕

जम्मू कश्मीर सीमा के पास बनेंगे 14460 बंकर

Updated: बुधवार, 14 मार्च 2018 (17:53 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने जम्मू कश्मीर में सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानी कम करने के लिए 14,460 बंकरों के निर्माण की मंजूरी दी है। गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने बुधवार को राज्यसभा को किरणमय नंदा के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले लोगों की कठिनाई कम करने के लिए केंद्र ने 415.73 करोड़ रुपए की लागत से 14,460 बंकरों के निर्माण की मंजूरी दी है। यह मंजूरी हाल ही में गृहमंत्री के राज्य के दौरे के बाद दी गई।

अहीर ने बताया कि इन 14,460 बंकरों का निर्माण क्रमश: सांबा, जम्मू, कठुआ, पुंछ और राजौरी में किया जाएगा। इससे पहले 2016-17 के दौरान 3 करोड़ रुपए की लागत से 60 बंकरों के निर्माण के लिए पायलट परियोजना को मंजूरी दी गई थी, जो अब पूरी हो चुकी है। (भाषा) 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख