suvichar
✕

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 36 घंटों में 10 आतंकियों को किया ढेर

Updated: रविवार, 30 अगस्त 2020 (10:00 IST)
जम्मू। सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के पंथाचौक में आज तड़के उन 3 आतंकियों को मार गिराया जो मोटरसाइकल पर सवार होकर आए थे और उनके हमले में पुलिस का एक एएसआई शहीद हो गया था। पिछले 36 घंटों में सुरक्षाबल 10 आतंकियों को मार चुके हैं और दो अधिकारी शहादत पा चुके हैं।

श्रीनगर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 और आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले एक आतंकी मारा गया था। सुरक्षाबलों के अभियान में अब तक श्रीनगर में 3 दहशतगर्द मारे गए हैं। अभियान में एक पुलिसकर्मी एएसआई बाबू राम शहीद हुए हैं। अभी अभियान जारी है।

ALSO READ: अब पुलवामा में 3 आतंकी ढेर, 24 घंटों में 7 को मार गिराया
 
श्रीनगर के पंथा चौक पर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त नाके पर शनिवार देर रात को मोटरसाइकल सवार आतंकियों ने गोलीबारी की। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में जब तलाशी अभियान चलाया जा रहा था तभी आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर दोबारा फायरिंग की। गोलीबारी में पुलिस के एएसआइ बाबू राम वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। आज तड़के मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है।
 
 36 घंटों के दौरान सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को लेकर 10 आतंकी मार गिराए हैं। दक्षिण कश्मीर में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 7 आतंकियों को ढेर किया गया है। शनिवार तड़के भी पुलवामा में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इस दौरान एक जवान वीरगति को प्राप्त हो गया जबकि एक अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गया।
 
इससे पहले शुक्रवार सुबह शोपियां के किलूरा में सुरक्षाबलों ने अल-बदर के जिला कमांडर शकूर पर्रे समेत 4 आतंकियों को मार गिराया था। पुलवामा में मारे गए आतंकियों की पहचान आदिल हफीज, अरशद अहमद डार और रउफ अहमद के रूप में हुई है। उनके पास से एक असॉल्ट राइफल और दो पिस्तौल भी बरामद की गई हैं। आदिल अगस्त 2019 में आतंकी बना था। अरशद और रउफ दोनों ही करीब 8 दिन पहले आतंकी संगठन में शामिल हुए थे।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

LIVE: गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे अमित शाह, भारत ने पाकिस्तान के सामने रखा 212 रनों का लक्ष्य

राहुल गांधी ने लॉन्च की ‘सत्याग्रह’ वेबसाइट, बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं तो साझा करें अपनी कहानी

उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी लागू हुआ UCC: विवाह, तलाक और लिव-इन के नियम बदले

तुर्किए से डिपोर्ट हुआ खूंखार ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान बनाकर चला रहा था सिंडिकेट

लद्दाख में ईरानी केसर की दस्तक, क्या कश्मीरी केसर को मिलेगी कड़ी टक्कर?

अगला लेख