Hanuman Chalisa
✕

जम्मू-कश्मीर मंत्रिमंडल में फेरबदल, कविंदर गुप्ता अब होंगे उप मुख्यमंत्री

Updated: सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (07:21 IST)
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर के विधानसभा अध्यक्ष कविंदर गुप्ता अब राज्य के नए उप मुख्यमंत्री होंगे।  राज्य के मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा रहा है। गुप्ता समेत आठ मंत्री सोमवार को शपथ ग्रहण करेंगे। उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने रविवार को रात में इस्तीफा दे दिया था।
 
नए मंत्रियों में कविंदर गुप्ता के अलावा मोहम्मद खलील बंड, सतपाल शर्मा, मोहम्मद अशरफ मीर, सुनील कुमार शर्मा, राजीव जसरोटिया, देविंदर कुमार मन्याल और शक्ति राज को राज्यपाल एनएन वोहरा शपथ दिलाएंगे।
 
मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले जम्मू और कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने रविवार को रात में पद से इस्तीफा दे दिया। 
 
बताया जाता है कि प्रदेश भाजपा प्रमुख सतपाल शर्मा, कठुआ के विधायक राजीव जसरोटिया और सांबा के विधायक देवेंद्र कुमार मन्याल को राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में अब उनका स्थान विधानसभा के अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता लेंगे। 
 
निर्मल सिंह ने कहा, ‘राज्य में नए उप मुख्यमंत्री के लिए राह बनाने के लिए मैंने पद से इस्तीफा दे दिया है।'
 
अधिकारियों के मुताबिक पीडीपी की ओर से पुलवामा के विधायक मोहम्मद खलील बंड और सोनवर से विधायक मोहम्मद अशरफ मीर को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा जबकि भाजपा परिवहन राज्यमंत्री सुनील शर्मा की तरक्की कर उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देगी। उन्होंने बताया कि डोडा से भाजपा के विधायक शक्ति राज राज्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
 
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। राज्यपाल एनएन वोहरा दोपहर 12 बजे कन्वेंशन सेंटर में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
 
भाजपा ने 17 अप्रैल को पीडीपी-भाजपा सरकार में अपने सभी 9 मंत्रियों को अपना-अपना इस्तीफा देने को कहा था, ताकि इस दो साल पुराने महबूबा मुफ्ती मंत्रिमंडल में नए चेहरे लाए जा सकें। हालांकि पार्टी ने उनके इस्तीफे राज्यपाल के पास नहीं भेजे थे।
 
भाजपा तब से दबाव में है जब से उसके दो मंत्रियों लाल सिंह और चंद्रप्रकाश गंगा ने कठुआ में आठ साल की लड़की से बलात्कार एवं उसकी हत्या के आरोपियों के समर्थन में रैली में हिस्सा लिया था। दोनों मंत्रियों ने बाद में इस्तीफा दे दिया था।
 
राज्य में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 25 मंत्री हो सकते हैं। फिलहाल 14 मंत्री पद पीडीपी के पास हैं और बाकी भाजपा के पास हैं। (एजेंसी)

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख