Hanuman Chalisa
✕

Jamia में गोलीबारी के बाद प्रदर्शन और तेज, अमित शाह ने कमिश्नर से बात की

Updated: गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (19:50 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर एक नाबालिग द्वारा गुरुवार को की गई गोलीबारी के बाद वहां प्रदर्शन और तेज हो गया है। इस बीच, गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से बात की है। 
 
बताया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना के बाद जामिया में प्रदर्शन और तेज हो गया है। वहां और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। खबर है कि क्राइम ब्रांच की टीम इस पूरे मामले की जांच करेगी। 
 
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस सिलसिले में दिल्ली के कमिश्नर अमूल्य पटनायक से बात की है। शाह ने इस मामले में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
 
स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस प्रवीर रंजन ने एम्स जाकर जामिया मीलिया इस्लामिया के छात्र शादाब फारुक से मुलाकात की। जामिया में हुई गोलीबारी में घायल हुए शादाब।
 
केजरीवाल का कटाक्ष : दूसरी ओर, दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्‍वीट कर गृहमंत्री अमित शाह पर कटाक्ष किया। शाह को रिट्‍वीट करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ये दिल्ली में क्या हो रहा है? दिल्ली की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। कृपया दिल्ली की कानून व्यवस्था को संभालिए।
 
नाबालिग है आरोपी : ऐसा माना जा रहा है कि गोलीबारी का आरोपी नाबालिग है। एएनआई ने एक अंकसूची ट्‍वीट की है जिसमें उसकी उम्र 18 साल से कम है। ऐसे में उसके साथ किशोर अपराधी जैसा व्यवहार किया जाता है। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख