Daily Horoscope
✕

कुपवाड़ा में मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी आतंकी मारा गया

Updated: रविवार, 11 नवंबर 2018 (23:16 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। 
 
पुलिस ने बताया कि जिले के हंदवाड़ा में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर हमला कर दिया था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि ‘दोपहर के समय हंदवाड़ा से गुजरते हुए आतंकवादियों के एक समूह को छत्तीपोरा के समीप नाके पर तैनात दल ने देखा जिसके बाद संक्षिप्त रूप से मुठभेड़ हुई।’ उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
 
प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादी के पास से कुछ हथियार तथा गोला बारुद और चरमपंथी सामग्री बरामद की गई। आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के इश्तियाक के रूप में हुई है।
 
उन्होंने कहा कि इश्तियाक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जेईएम से जुड़ा था और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले तथा इलाके में कई अन्य असैन्य अत्याचारों में शामिल था।’ प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है और छानबीन शुरू कर दी।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख