• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. J Jayalalitha, Jayalalitha, AIADMK, 470 people died
Written By
Last Modified: रविवार, 11 दिसंबर 2016 (19:28 IST)

जया के निधन के सदमे से 470 लोगों की मौत : अन्नाद्रमुक

J Jayalalitha
चेन्नई। सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक ने रविवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख जे. जयललिता के निधन के सदमे से 470 लोगों की मौत हो गई। जयललिता की मौत 5 दिसंबर को हो गई थी। पार्टी ने मृतकों के परिवारों के लिए 3 लाख रुपए की मदद की घोषणा की है।
पार्टी ने ऐसे 190 लोगों की सूची जारी की है जिनकी मौत सदमे के कारण हुई और कहा है कि सदमे के कारण हुई मौत का आंकड़ा 470 है। पार्टी ने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए 3 लाख रुपए के कल्याण कोष की घोषणा की है। 
अन्नाद्रमुक ने रविवार को कहा कि अब तक 6 लोग आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं। ऐसे 4 लोगों का ब्योरा भी जारी किया है। जयललिता के निधन की खबर सुनने पर आत्महत्या की कोशिश करने वाले 1 व्यक्ति और अपनी उंगली काटने वाले एक अन्य व्यक्ति का नाम पार्टी पहले ही बता चुकी है और उनके लिए 50,000 रुपए की मदद की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने रविवार को 4 लोगों को उनके उपचार के लिए 50,000 रुपए की मदद देने की घोषणा की।
 
गत 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती की गईं 68 वर्षीय जयललिता को 4 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ा था, इसके अगले दिन उनकी मौत हो गई थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मिस्र में बड़ा धमाका, 25 लोगों की मौत