• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Egypt, blast, 25 people killed, terrorism
Written By
Last Modified: रविवार, 11 दिसंबर 2016 (19:33 IST)

मिस्र में बड़ा धमाका, 25 लोगों की मौत

Egypt
काहिरा। मिस्र के मुख्य कोप्टिक क्रिश्चन कैथेड्रल में हुए विस्फोट में रविवार को कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। हाल के समय में अल्पसंख्यक समुदाय पर इस्लामी आतंकवादियों का यह सबसे भीषण हमला है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे प्रार्थना के वक्त विस्फोट सेंट मार्क कैथेड्रल में हुआ, जो मध्य काहिरा के अबासिया जिले में मुख्य कोप्टिक क्रिश्चियन कैथेड्रल है। स्वास्थ्य मंत्री अहमद इमाद ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 25 लोग मारे गए जबकि 31 घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर लोग महिलाएं और बच्चे हैं। 
 
सेंट मार्क कैथेड्रलमिस्र के आर्थोडोक्स क्रिश्चियन चर्च की सीट है और यह आध्यात्मिक गुरु पोप तावाद्रोस द्वितीय का घर तथा कार्यालय है। अधिकारियों ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हफ्ते देश में हुआ यह तीसरा विस्फोट है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
'नोबेल' सम्मान को शब्दों में बयां नहीं कर सकता : बॉब डिलेन