dharma sangrah
✕

दुनिया के 86 देशों के 200 शहरों में है भारतीय आईटी क्षेत्र की मौजूदगी

Updated: शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017 (21:00 IST)
नई दिल्ली। आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि भारतीय आईटी क्षेत्र की मौजूदगी 86 देशों के 200 शहरों में है और इसका कुल कारेाबार 8.4 लाख करोड़ रुपए का है। प्रसाद ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र 37 लाख लोगों को सीधे तौर पर रोजगार दे रहा है। इसके अलावा एक करोड़ लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से भी रोजगार मिला है।
उन्होंने बताया कि पिछले दो साल में इस सेक्टर ने दो लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया है जिसमें एक तिहाई महिलाएं हैं। प्रसाद ने कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण केंद्र (हब) के रूप में उभर रहा है और देश को 1.26 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने कहा कि भारत मोबाइल फोन का भी विनिर्माण हब बन रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में मोबाइल फोन की 72 इकाइयां स्थापित हुई हैं जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से करीब दो लाख लोगों को रोजगार मुहैया करा रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि आंकड़ों के अनुसार आईटी क्षेत्र में अभी 37 लाख कार्यबल हैं और 2019 तक इसके बढ़कर 43 लाख हो जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि कार्यबल की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं और विभिन्न संस्थानों द्वारा प्रशिक्षण मुहैया कराया जा रहा है। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख