biodatamaker

ISRO बुधवार को आरआईएसएटी-2बी का प्रक्षेपण करेगा, मंगलवार से शुरू होगी उल्टी गिनती

Updated: मंगलवार, 21 मई 2019 (00:55 IST)
चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) बुधवार को लांच व्हीकल पीएसएलवी-सी46 से पृथ्वी की निगरानी करने वाले रडार इमेजिंग उपग्रह आरआईएसएटी-2बी का प्रक्षेपण करेगा।
 
इसरो सूत्रों ने सोमवार को बताया कि उपग्रह का प्रक्षेपण यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा से बुधवार सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर फर्स्ट लांच पैड से किया जाएगा और फिर 300 किलोग्राम आरआईएसएटी-2बी को भूमध्य रेखा से 37 डिग्री के झुकाव के साथ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया जाएगा।
 
मिशन रेडीनेस रिव्यू कमेटी की बैठक के बाद लांच ऑथोराइजेशन बोर्ड प्रक्षेपण के लिए मंजूरी देगा। प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती मंगलवार को शुरू हो जाने की उम्मीद है और इस दौरान 44.4 मीटर लंबे लांच व्हीकल में प्रणोदक भरने का काम होगा।
 
300 किलोग्राम आरआईएसएटी-2बी इसरो के आरआईएसएटी कार्यक्रम का चौथा चरण है और इसका इस्तेमाल रणनीतिक निगरानी और आपदा प्रबंधन के लिए किया जाएगा। यह उपग्रह एक सक्रिय एसएआर (सिंथेटिक अर्पचर रडार) से लैस है।
 
बादल छाए रहने या अंधेरे में 'रेगुलर' रिमोट सेंसिंग या ऑप्टिकल इमेजिंग उपग्रह पृथ्वी पर छिपे वस्तुओं का पता नहीं लगा पाता है जबकि एक सक्रिय सेंसर 'एसएआर' से लैस यह उपग्रह दिन हो या रात, बारिश या बादल छाए रहने के दौरान भी अंतरिक्ष से एक विशेष तरीके से पृथ्वी की निगरानी कर सकता है।
 
सभी मौसम में काम करने वाले इस उपग्रह की यह विशेषता इसे सुरक्षा बलों और आपदा राहत एजेंसियों के लिए विशेष बनाता है। अंतरिक्ष से पृथ्वी की निगरानी क्षमता को और विकसित करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी निकट भविष्य में कम से कम 6 और ऐसे उपग्रहों का प्रक्षेपण करने की योजना बना रही है। (वार्ता)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

कच्चे तेल में आग लगने से पाकिस्तान का बुरा हाल! पेट्रोल बचाने के लिए लागू हो सकता है 'लॉकडाउन'

वडोदरा में गणेशोत्सव पर पीएम मोदी की अपील का असर: पंडालों की संख्या बढ़कर 1,800 हुई, सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर

यूपी में 31000 से अधिक PRD जवानों, रसोइयों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा, मिलेगा 5 लाख तक का फ्री इलाज!

कैसा है 2027 यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का ‘नीला दांव’

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

अगला लेख