dharma sangrah
✕

ISRO आज छोड़ेगा ताकतवर रक्षा सैटेलाइट, बनेगा अंतरिक्ष में भारत की दूसरी खुफिया आंख, PSLV रॉकेट की 50वीं उड़ान

Updated: बुधवार, 11 दिसंबर 2019 (08:55 IST)
चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज देश के एक नए जासूसी उपग्रह रीसैट-2बीआर1 (RISAT2BR1) और 9 विदेशी उपग्रहों को लांच करेगा। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से यह उपग्रह लांच किया जाएगा।
 
श्री हरिकोटा से यह 50वीं लांचिंग होगी। लांचिंग के लिए काउंटडाउन मंगलवार शाम 4.40 बजे शुरू हो चुका है। रॉकेट पीएसएलवी-सी48 दोपहर 3.25 बजे RISAT2BR1 के साथ उड़ान भरेगा। PSLV रॉकेट की यह 50वीं उड़ान है।
 
RISAT2BR1 एक रडार इमेजिंग निगरानी उपग्रह है। इस उपग्रह का वजन 628 किलोग्राम है। यह उपग्रह बादलों और घने अंधेरे में भी साफ तस्वीरें ले सकेगा। इसमें लगे खास सेंसरों के चलते सीमापार आतंकियों के जमावड़े की भी सूचना पहले ही मिल जाएगी।
 
साथ ही सीमापार की गतिविधियों का विश्लेषण भी आसान हो जाएगा। 22 मई को लांच की गई आरआईसैट-2बी पहले से ही देश की खुफिया आंख के तौर पर निगरानी का काम कर रही है।
 
भारतीय उपग्रह को 576 किमी कक्षा में रखा जाएगा और इसकी उम्र 5 साल होगी। यह भारतीय उपग्रह अपने साथ 9 छोटे उपग्रहों को ले जाएगा। इनमें इजराइल, इटली, जापान का एक-एक और अमेरिका के 6 उपग्रह शामिल होंगे।
इन विदेशी उपग्रहों को न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के साथ एक वाणिज्यिक व्यवस्था के तहत लांच किया जा रहा है। इसरो के मुताबिक उपग्रहों को पीएलएलवी-क्यूएल वैरिएंट द्वारा ले जाया जाएगा।
 
रॉकेट में चार स्ट्रैप-ऑन मोटर्स होंगे और यह उड़ान इस रॉकेट संस्करण के लिए दूसरी अंतरिक्ष यात्रा होगी।  इसरो ने अब तक 310 विदेशी उपग्रहों को कक्षा में प्रवेश कराया और अगर 11 दिसंबर का मिशन सफल हुआ तो यह संख्या 319 हो जाएगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख