sawan somwar

भारत को एक और सफलता, ईएसआरएफ की मिली सदस्यता

Updated: सोमवार, 19 जून 2017 (19:24 IST)
नई दिल्ली। भारत को फ्रांस की यूरोपियन सिंक्रोट्रॉन रेडिएशन फैसिलिटी (ईएसआरएफ) की पूर्ण सदस्यता मिल गई है जिससे भारतीय वैज्ञानिकों को अवसंरचनात्मक अध्ययन का अत्याधुनिक साधन उपलब्ध होगा, जिससे नई दवाओं की खोज में तेजी आएगी। 
 
ईएसआरएफ और भारत के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के बीच हुए समझौते के बाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि फ्रांस के केंद्र तक पहुंच भारतीय वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ा अवसर है। इसमें जीव विज्ञान के अलावा विज्ञान की अन्य शाखाओं के लिए भी अवसंरचना से जुड़े अनुसंधान हो सकते हैं। 
 
उन्होंने बताया कि ईएसआरएफ के साथ वर्ष 2009 में पहली बार साझेदारी की गई थी, लेकिन उस समय भारत को केंद्र के सीमित इस्तेमाल की अनुमति थी। अब 22वें सदस्य के रूप में उसे अन्य सदस्य देशों के समान ही इस्तेमाल की अनुमति मिल गई है। 
 
जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रो. विजय राघवन ने कहा कि डॉ. जी. रामचंद्रन ने हमारे शरीर में सबसे ज्यादा पाए जाने वाले कोलाजेन प्रोटीन की अवसंरचना से पहली बार दुनिया को अवगत कराया, लेकिन क्रिस्टेलोग्राफी की अत्याधुनिक सुविधाएं भारतीय वैज्ञानिकों के लिए अनुपलब्ध होने के कारण उसके बाद देश में प्रोटीन अवसंरचना या स्ट्रक्चरल बायोलॉजी में कोई बड़ा अनुसंधान नहीं हो पाया।
 
भारत के ईएसआरएफ का सदस्य बनने से इस दिशा में स्वदेशी अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज विज्ञान इतना आगे बढ़े चुका है कि बड़े अनुसंधान अब एक या दो बड़े कमरों में प्रयोगशाला बनाकर नहीं किए जा सकते। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग से बड़ी प्रयोगशालाएं स्थापित करने की जरूरत होती है।
 
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि ईएसआरएफ तक सीमित पहुंच के सात साल के दौरान इस केंद्र की मदद से भारतीय वैज्ञानिकों ने 200 अनुसंधान पत्र प्रकाशित किए और 600 से ज्यादा संरचनाओं को संरचना डाटा बैंक में जमा कराया है। पूर्ण सदस्यता के समझौते से नई दवाओं की खोज और तेज होगी। (वार्ता) 
Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख