biodatamaker

पंजाब में ISI मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 आतंकी गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2023 (19:31 IST)
ISI terrorist module busted in Punjab : पंजाब पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि इन गिरफ्तारी के साथ ही उसने पैसे लेकर हत्या करने की साजिश को विफल कर दिया है।
 
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि आरोपियों के पास से आठ हथियार और 30 कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बठिंडा के राजभूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा, फाजिल्का के रमन कुमार और कोटकपुरा के जगजीत सिंह के रूप में हुई है।
 
यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, बड़ी सफलता हासिल करते हुए बठिंडा के ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके आईएसआई नियंत्रित, पाकिस्तान स्थित आतंकवादी मॉड्यूल से संबंध हैं। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी वर्तमान में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत संगरूर की जेल में बंद व्यक्तियों के संपर्क में थे।
 
सहायक पुलिस महानिरीक्षक (काउंटर इंटेलिजेंस) अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए थे और उन्हें राज्य में दहशत पैदा करने के लिए लक्षित हत्याएं करने का काम सौंपा गया था। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बठिंडा के थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।(भाषा) Edited By : Chetan Gour 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनको मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

तेल संकट पर ट्रंप की दो टूक: यूक्रेन बंद करे रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले, जेलेंस्की ने दिया यह जवाब

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

अगला लेख