Hanuman Chalisa
✕

आईएसए सम्मेलन : मोदी की अन्य नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता

Updated: सोमवार, 12 मार्च 2018 (11:09 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) सम्मेलन के मौके पर श्रीलंका, बांग्लादेश और सेशेल्स के राष्ट्रपतियों समेत कई देशों के नेताओं के साथ विकास कार्यों में सहयोग सहित अहम् मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता की।
 
उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना, बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, सेशेल्स, कॉमोरोस, गुयाना, फिजी, जिबोती, सोमालिया, माली, रवांडा, ऑस्ट्रेलिया, बुर्किना फासो, टोगो और गैबन के नेताओं के साथ विकासात्मक सहयोग पर बातचीत की।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट में कहा कि पड़ोसी सबसे पहले!, प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना की राष्ट्रपति के तौर पर 5वीं भारत यात्रा के दौरान आईएसए से इतर उनसे बातचीत की। उन्होंने आपस में विकास सहयोग और अन्य द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। हामिद के साथ अपनी बैठक में उन्होंने संपर्क, विकास सहयोग एवं अन्य मसलों पर विचार-विमर्श किया।
 
कुमार ने कहा कि मोदी की रविवार की पहली द्विपक्षीय बैठक अबू धाबी क्राउन प्रिंस कोर्ट के चेयरमैन शेख हामिद बिन जायद बिन अल नाहयान के साथ हुई। इस बैठक में दोनों नेताओं ने निवेश, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा एवं अन्य द्विपक्षीय हितों पर चर्चा की। ये नेता अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के स्थापना सम्मेलन के मौके पर यहां पहुंचे थे। 
 
फिजी के प्रधानमंत्री जोसाइया वोरके बैनीमारामा, सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फाउरे और कॉमोरोस के राष्ट्रपति अजाली असोमानी के साथ मोदी ने क्षमता निर्माण, जलवायु परिवर्तन और विकासात्मक सहयोग पर द्विपक्षीय वार्ता की। मोदी ने गिनी के राष्ट्रपति डेविड अर्थर से भी द्विपक्षीय मसलों पर बातचीत की।
 
इसके अलावा जिबोती के राष्ट्रपति इस्माइल ओमार गुलेह, रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कगामे और सोमालिया के उपप्रधानमंत्री महदी मोहम्मद ग्लेड के साथ भी उन्होंने बातचीत की। बाद में मोदी ने माली के राष्ट्रपति इब्राहीम बाओबाकार केइटा के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

'E20 बना 420... जनता की गाड़ी से हो रही पेट्रोल चोरी': राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

पेट्रोल में 31% तक मिला इथेनॉल! लैब जांच के खुलासे के बाद कर्नाटक सरकार ने तेल कंपनियों पर कसा शिकंजा

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

डूबा देश का सबसे बड़ा बैंक और चली गई राष्ट्रपति की कुर्सी! पैराग्वे के राजनीतिक संकट की पूरी कहानी

Top News 7 November : 30 लाख दियों से जगमगाएगी अयोध्या, दिल्ली में AQI 450 पार, शमी का टेस्ट संन्यास

अगला लेख