Hanuman Chalisa

कश्मीर में आईएस की आहट, अलगाववादी भी डरे...

Updated: बुधवार, 10 मई 2017 (14:01 IST)
श्रीनगर। 28 सालों से कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद की ज्वाला को भड़काने वाले आतंकियों और अलगाववादियों के लिए अब खतरा सुरक्षाबल नहीं बल्कि विश्व के खतरनाक आतंकी गुट आईएसआईएस के कदमों की चाप है। वे आईएस को कश्मीर से दूर रखने की कोशिश में जुटे हुए हैं और उनकी यह कोशिश कहां तक कामयाब होगी यह अब समय ही बता पाएगा।
 
इस मुद्दे पर न सिर्फ कश्मीरी अलगाववादी नेता बल्कि आतंकवादी गुट भी बार-बार यह यकीन दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि कश्मीर का आंदोलन पूरी तरह से स्वदेशी और स्थानीय है। वे कहते हैं कि कश्मीर में जो आंदोलन छेड़ा गया है वह कश्मीर की आजादी की खातिर है और उसमें आईएस तथा अल-कायदा की कोई भूमिका न कभी थी और न ही कभी होगी।
 
यह सच है कि जब-जब आईएस ने कश्मीर को लेकर अपनी योजना का खुलासा किया, कश्मीरी अलगाववादी नेताओं की परेशानी बढ़ गई। वे जानते थे कि अगर उन्होंने आईएस के प्रति एक भी शब्द बोला तो वह उनके आंदोलन के विरुद्ध जाएगा और भारतीय सरकार उसका लाभ इंटरनेशनल लेवल पर उठा लेगी।
 
पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इसे स्वीकार करने को राजी नहीं हैं। वह इसके सबूत पेश कर रही हैं कि कश्मीरी युवकों का रुझान आईएस की ओर बढ़ा है। कश्मीरी युवक आईएस को ‘न्योता’ भी दे रहे हैं कश्मीर में आने का। अगर आईएस के प्रति मिलने वाली खबरों को देखें तो कश्मीर के लिए भी आईएस अपनी योजना का खुलासा बहुत पहले कर चुका है।
 
अधिकारियों के बकौल, भारत में पांव फैलाने की खातिर आईएस के लिए कश्मीर सबसे अहम और नाजुक मुद्दा है। वह इसी रास्ते से भारत में घुसपैठ में कामयाब हो सकता है। यह बात अलग है कि अलगाववादी नेता भारतीय एजेंसियों के ऐसे सभी रहस्योदघाटनों को कश्मीर के आंदोलन को बदनाम करने की चाल बताते हैं।
 
कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सईद अली शाह गिलानी और नरमपंथी अलगाववादी नेता मीरवायज उमर फारूक के साथ ही जेकेएलएफ के यासीन मलिक एक स्वर में एक संयुक्त बयान में यह दोहराने लगे हैं कि कश्मीर का आंदोलन स्थानीय जनता का आंदोलन है। 
 
वे अपने संयुक्त बयान में कहते थे कि आईएस और अल कायदा का इस आंदोलन से न कोई संबंध है और न ही हम चाहेंगें की वे इस ओर आएं। यह बयान उस समय आया जब भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पिछले हफ्ते आईएस के कश्मीर के प्रति ताजा योजना का खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने कश्मीरी युवकों और आईएस के आतंकियों के बीच होने वाली बातचीत तथा व्हाट्सएप्प चैट को डिकोड किया है।
Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

इंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, युवक को सूंड में लपेटकर कुचला, CCTV वीडियो से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

अगला लेख