ramcharitmanas
✕

चुनावी आंकड़ों, आर्थिक जानकारियों के लिए नया मोबाइल ऐप पेश

Updated: शनिवार, 13 मार्च 2021 (17:26 IST)
कोलकाता। एक स्टार्टअप ने 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आंकड़ों की जानकारी देने वाला एक ऐप पेश किया है। यह ऐप चुनाव तथा देश की अर्थव्यवस्था से संबंधित आंकड़े बताएगा। कंपनी का कहना है कि इससे मतदाताओं को मत देने के लिए सही विकल्प का चयन करने में मदद मिलेगी।

स्टार्टअप ‘डेमोक्रेटिका’ ने ‘बोलसुबोल’ नाम से यह ऐप पेश किया है। इस ऐप में सभी विधानसभा क्षेत्रों के औसतन 60 साल के राजनीतिक व आर्थिक आंकड़े उपलब्ध हैं।

कंपनी के एक निदेशक रितेश वर्मा ने शुक्रवार को कहा, चुनाव आयोग के प्रयासों को छोड़ दें, तो मतदाताओं को सशक्त बनाने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा बहुत कुछ नहीं किया जाता है। इसलिए इस ऐप को पेश किया गया है। यह एक शक्तिशाली माइक्रोब्लॉगिंग टूल पेश करेगा।

कंपनी के एक अन्य निदेशक शेषगिरी एंगोंडी ने कहा कि ऐप के अधिकांश फीचर मुफ्त हैं। कुछ सुविधाओं के लिए भुगतान करना होगा।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में छह अप्रैल को चुनाव होने वाला है। इसके अलावा असम में तीन चरणों का चुनाव 27 मार्च से और पश्चिम बंगाल में आठ चरण का चुनाव 27 मार्च से शुरू होगा। सभी राज्यों में मतों की गिनती 2 मई को होगी।(भाषा) 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख