Daily Horoscope
✕

इंटरनेट पर अंग्रेजी हिन्दी के बीच की डिजिटल खाई हुई समाप्त

Updated: शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (00:40 IST)
नई दिल्ली। देश की पहली लिंग्विस्टिक ई-मेल सेवा 'डेटामेल' ने इंटरनेट की दुनिया में अंग्रेजी के वर्चस्व को तोड़ते हुए हिन्दी दिवस के अवसर पर इंटरनेट पर भाषा की आजादी का संकल्प लिया है।
 
 
भाषाई ई-मेल सेवा डेटामेल को संचालित करने वाली कंपनी डेटा एक्सजेन प्लस टेक्नोलॉजी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय डेटा ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि भारत को एक ऐसे पारिस्थितिकी तंत्र, जिसमें सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और अन्य सामग्री शामिल हैं, के विकास का जश्न मनाना चाहिए जिसने मिलकर इंटरनेट को सही मायने में समावेशी बना दिया है।
 
उन्होंने कहा कि हिन्दी के साथ ही अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में बुनियादी इंटरनेट अवसंरचना के साथ डोमेन नेम ने देश में डिजिटल खाई को पाटने में उत्प्रेरक का काम किया है। देश में करीब 55 करोड़ लोग अपनी भाषा के रूप में हिन्दी का उपयोग कर रहे हैं। इस वजह से डेटामेल द्वारा संचालित भाषाई ई-मेल सेवा उन लाखों लोगों को इंटरनेट शक्ति प्रदान करती है, जो अंग्रेजी से खासे परिचित नहीं हैं।
 
उन्होंने कहा कि व्यक्तियों के बीच संचार और जुड़ाव में भाषा बुनियाद होती है। आगे बढ़कर यह उन नवाचारों की ओर लेकर जाएगी जिसकी कल्पना अभी नहीं की जा सकती। (वार्ता)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख