ramcharitmanas
✕

serverdown: Insta, Facebook, Whats app तो ठीक है पर तू (पेट्रोल) कब डाउन होगा...

Updated: मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (00:31 IST)
नई दिल्ली। फेसबुक, व्हाट्‍सऐप और इंस्टाग्राम सोमवार रात को काफी देर तक डाउन रहे। इस बीच, लोगों ने ट्‍विटर पर इसका जमकर मजाक बनाया। कुछ लोगों ने पेट्रोल और डीजल को लेकर भी अपनी भड़ास निकाली। 
 
एक यूजर ने लिखा- इंस्टाग्राम, फेसबुक और ‍व्हाट्‍सऐप तो ठीक है पर तू (पेट्रोल-डीजल) कब डाउन होगा। उल्लेखनीय है कि भारत के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल 100 रुपए के पार पहुंच गया है, जबकि डीजल भी कुछ स्थानों पर 100 रुपए के आसपास है। पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों से लोग काफी परेशान हैं। ऐसे में उन्होंने इस मौके को भी हाथ से नहीं जाने दिया।
 
हालांकि इस मौके पर #serverdown ट्रेंड काफी सुर्खियों में रहा। इस पर 90 हजार से ज्यादा लोगों ने ट्‍वीट किए। एक यूजर ने लिखा- व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के डाउन होने पर मैं अपने वाईफाई से माफी मांगता हूं। दरअसल, ये मेरे वाईफाई की गलती नहीं है। 
 
आसिफ अली नामक एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बहुत से लोग दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसने लिखा- फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्‍सऐप डाउन हैं। ऐसे में हर कोई ट्‍विटर पर लौट रहा है। 
 
एक अन्य यूजर ने का अंदाज कुछ अलग ही था। उसने लिखा- फेसबुक बाहर, इंस्टाग्राम बाहर, व्हाट्‍सऐप बाहर। सिर्फ ट्‍विटर, स्नैपचैट और टेलीग्राम ने ही अगले राउंड में जगह बनाई है। 

3 घंटे बाद भी नहीं सुलझी समस्या : फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्‍सऐप का सर्वर रात 12.30 बजे भी सही नहीं हो पाया। हालांकि कंपनी की ओर से बार-बार यही कहा जाता रहा है कि जल्द ही समस्या को समाधान हो जाएगा। कंपनी इसके लिए खेद भी जताया।  

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख