Hanuman Chalisa

समुद्र में दुश्मनों के छक्के छुड़ा देगा आईएनएस करंज, जानिए क्या है खास...

बुधवार, 31 जनवरी 2018 (09:43 IST)
मुंबई। नौसेना की स्कोर्पिन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी 'करंज' का बुधवार को मुंबई की मझगांव गोदी में जलावतरण किया गया।
 
नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा की मौजूदगी में उनकी पत्नी रीना लांबा ने करंज का जलावतरण किया। 'करंज' स्वदेशी पनडुब्बी है, जो 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत तैयार की गई है। कलवरी और खंडेरी के बाद 'करंज' नौसेना की स्कोर्पिन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी है। 
 
करंज 67.5 मीटर लंबी, 12.3 मीटर ऊंची, 1565 टन की है और इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने किया है। ये पनडुब्बी फ्रांस की बडी जहाज निर्माता कंपनी के सहयोग से बनाई जा रही है। 
 
कंरज के जलावतरण के  मौके पर एडमिरल लांबा ने कहा कि स्कोर्पिन श्रेणी की पिछली दोनों पनडुब्बियों की तुलना में 'करंज' की तकनीक और प्रौद्योगिकी बिल्कुल अलग तथा नवीनतम है। इसको विधिवत रूप से नौसेना में शामिल करने से पहले करंज को बदंरगाह और गहरे समुद्र दोनों ही जगह पर कड़े परीक्षणों से गुजरना होगा।
  
'करंज' टॉरपीडो और एंटी शिप मिसाइलों से हमले करने में सक्षम होने के साथ ही किसी भी तरह की जंग में हर तरह की अड़चनों से सुरक्षित और बड़ी आसानी से दुश्मनों को चकमा देकर निकल सकती है। इस पनडुब्बी का ऐंटी-सबमरीन और इंटेलिजेंस दोंनों ही तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। करंज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी भी रडार की पकड़ में नहीं आ सकती। समुद्र के नीचे ही नहीं बल्कि इससे जमीन पर भी आसानी से सटीक निशाना साधा जा सकता है। 
 
पनडुब्बी में ऑक्सीजन खत्म होने की स्थिति में इसमें ऑक्सीजन बनाने की भी क्षमता है, इस वजह से इसमें लंबे समय तक पानी में रहा जा सकता है। इसके अलावा इससे जमीन पर भी आसानी से हमला किया जा सकता है।

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

Top News 13 July: US ने ईरान पर फिर बरसाए बम, 80 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल, दिल्ली में EV सब्सिडी नियम बदले

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

CM योगी बोले- यूपी की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया 'माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:' का सनातन मंत्र

यूपी में गन्ना समितियों के विद्यालयों के शिक्षक प्रशिक्षण लेकर छात्रों का करेंगे कौशल विकास

अगला लेख