Hanuman Chalisa
✕

55 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबर

Updated: बुधवार, 15 मार्च 2017 (21:28 IST)
केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता व महंगाई राहत को 2 प्रतिशत से बढाकर 4 प्रतिशत कर दिया। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2017 से प्रभावी होगी और इससे 48.85 लाख सरकारी कर्मचारियों व 55.51 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

 
 एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता तथा पेंशनभोगियों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करने का फैसला किया गया। बयान के अनुसार यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2017 से प्रभावी होगी।
 
इसके अनुसार महंगाई भत्ते व महंगाई राहत में मूल वेतन: पेंशन के दो प्रतिशत की मौजूदा दर के ऊपर 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार ही है। इसमें कहा गया है कि महंगाई भत्ते, महंगाई राहत में इस बढ़ोतरी का फायदा 48.85 लाख केंद्रीय कर्मचारियों तथा 55.51 लाख पेंशनभोगियों को होगा।
 
इस वृद्धि से सरकारी खजाने पर कुल मिलाकर 5,857.28 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। वित्त वर्ष 2017-18 में 14 माह की अवधि (जनवरी 2017 से फरवरी 2018 तक) के लिए कुल 6,833.50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
 
केंद्र सरकार कर्मचारी परिसंघ ने इस वृद्धि को वास्तविक मूल्य वृद्धि के मुकाबले मामूली बताया। कर्मचारी परिसंघ के मुताबिक औद्योगिक कर्मचारियों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक वास्तविकता से परे हैं और इसके मुकाबले रहन-सहन खर्च में कहीं अधिक वृद्धि हुई है। (भाषा)
Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

जेल में लंबी डीलिंग, शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

अगला लेख