dharma sangrah

इंद्राणी ने जेल अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Updated: गुरुवार, 29 जून 2017 (21:14 IST)
मुंबई। शीना बोरा हत्याकांड में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने आज पुलिस में शिकयत दर्ज कराकर भायखला जेल के अधिकारियों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। उसकी चिकित्सा जांच की रिपोर्ट के अनुसार उसे कुछ चोटें आई हैं। 
 
इससे पहले इंद्राणी के खिलाफ महिला जेल में अन्य कैदियों के साथ मिल कर दंगा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था जिसके दो दिन बाद ही उसने आरोप लगाया कि जेल के अधिकारियों ने उसके साथ मार-पीट की।
 
इसके बाद कल सीबीआई की विशेष अदालत ने कल चिकित्सा जांच कराने के बाद इंद्राणी को जेल के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की अनुमति दी थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अदालत के निर्देश के अनुसार इंद्राणी 12.30 बजे नागपाड़ा पुलिस थाने पहुंची और लिखित में शिकायत दी।
 
उन्होंने बताया कि इंद्राणी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि भायखला जेल के अधिकारियों ने साथी कैदी की मौत का विरोध कर रहीं महिला कैदियों को तितर बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया जिसमें उसे चोटें आईं हैं।
 
जेल में महिला कैदी मंजू गोविंद शेट्टी की मौत की घटना का विरोध करने को लेकर दंगा भड़काने और अन्य आरोपों में इंद्राणी के साथ कम से कम 200 कैदियों के खिलाफ मामला नागपाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जेल की एक महिला अधिकारी की कथित पिटाई के बाद 23 जून को राजकीय जे जे अस्पताल में शेट्टी की मौत हो गई थी।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख