Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रेलवे के अधिकारियों पर गिरी गाज, डीआरएम का तबादला

मंगलवार, 22 नवंबर 2016 (23:07 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के पुखरायां ट्रेन दुर्घटना के कारणों की अभी जाँच चल ही रही है कि रेलवे ने आधा दर्जन अधिकारियों पर गाज गिरा दी। इसमें डीआरएम झांसी को भी नहीं बक्शा गया और उनका तबादला कर दिया गया।
 
कानपुर देहात के पुखरायां में भीषण दुर्घटनाग्रस्त हुई इंदौर पटना एक्सप्रेस में 150 यात्रियों की मौत हो गई और करीब 300 यात्री घायल हुए। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मुख्य संरक्षा आयुक्त पूर्वी जोन पीके आचार्य की टीम कर रही है। मंगलवार को सुबह 10 बजे आचार्य ने अधिकारियों व दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी कि चालकों से गहन पूछताछ की और लगभग दो घंटे बाद कहा कि जल्द ही कारणों का पता चल जाएगा। 
 
अभी टीम इस रेल दुर्घटना के कारणों की जांच ही कर रही थी कि रेलवे ने कुछ लोगों पर चाबुक चला दिया।रेलवे ने डीआरएम झांसी तबादला कर दिया।तो वहीं डीईएम (ऑपेरशन), सीनियर डीएनई व कई जूनियर इंजीनियर सहित आधा दर्जन अधिकारियों को संस्पेड करने का फरमान सुना दिया।जिससे यह माना जा रहा है कि इस भीषण हादसे को लेकर कुछ और लोगो पर गाज गिर सकती है।
 
इन पर गिरी गाज : डीआरएम संतोष अग्रवाल, जिनका हुआ तबादला रांची कर दिया गया है। सीनियर डिवीजन नावेद तालिब, डीविजन इंजीनियर लाइन मनोज मिश्रा, सेक्शन एसएसई ईश्वर दास, डीविजन एसएसई सुशील कुमार गुप्ता व अंबिका प्रसाद ओझा को सस्पेंड करते हुए सभी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। 
 
क्या बोले अधिकारी : रेलवे महाप्रबंधक अरूण सक्सेना ने इन सभी पर हुई कार्यवाही की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि जीआरपी द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में हादसे के समय इन सभी जिम्मेदारों की भूमिका को जांच के दायरे में ले लिया गया है। (वेबदुनिया न्यूज)

Show comments

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

सच्ची मुहब्बत के नाम पर कैसे दुनिया को ठग रहे हैं स्कैमर्स

Top News 3 July: अमरनाथ यात्रा के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, उत्तर भारत को गर्मी से राहत

AI निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई UPTET-2026 की पहले दिन की परीक्षा, 15 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए

BAT-BMS ऐप से ब्लूटूथ के जरिए बंद किए जा रहे ई-रिक्शा! वायरल प्रैंक ने बढ़ाई ड्राइवरों की परेशानी, जानिए क्या है पूरा मामला

Indian Navy : भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिकंड ने अदन की खाड़ी में MV गोल्डन आर्सेनल पर समुद्री डकैती की कोशिश को नाकाम किया

अगला लेख