Hanuman Chalisa
✕

राष्ट्रीय जल पुरस्कार में इंदौर हुआ सम्मानित, पश्चिम जोन में मिला प्रथम पुरस्कार

Updated: मंगलवार, 29 मार्च 2022 (16:33 IST)
नई दिल्ली। भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों में इंदौर को पश्चिम जोन में प्रथम स्थान मिला है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर मनीष सिंह को यह अवॉर्ड सौंपा। पश्चिम जोन में इंदौर जिला प्रथम और गुजरात का वडोदरा एवं राजस्थान के बांसवाड़ा जिले को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
 
इंदौर को ये अवॉर्ड साल 2021 में किए गए बेहतरीन कामों के लिए मिला है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय भूजल बोर्ड के उच्च अधिकारियों की एक टीम भेजी गई थी। इस टीम ने जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं पानी के दोबारा उपयोग संबंधी कामों का अवलोकन किया था और इसके बाद इस प्रकार की अनुशंसा की गई थी।
 
इंदौर जिले के दुर्जनपुरा एवं यशवंतनगर ग्राम पंचायत में रिजलाइन एवं ड्रेनेज लाइन ट्रीटमेंट के कामों से मंत्रालय काफी प्रभावित था। साथ ही, कबीटखेड़ी एसटीपी प्लांट, कनाड़िया झील संरक्षण एवं ग्राम भगोरा में वॉटरशेड परियोजना के अंतर्गत भूजल पुनर्भरण के काम को भी केंद्रीय दल ने सराहा।
 
पुरस्कार के मूल्यांकन में जिले में ग्रामीण विकास विभाग की वॉटरशेड विकास योजना में कनाड एवं गंभीर नदी के जलग्रहण क्षेत्र में किए गए ट्रीटमेंट एवं निर्माण कार्य, मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के पौधारोपण, जिले में 'केच द रेन' अभियान के अंतर्गत निर्मित जलसंग्रहण एवं जलपुर्नभरण कार्य का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग कार्य, बावड़ी जीर्णोद्धार आदि प्रयासों का समावेश किया गया।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख