Hanuman Chalisa

इंडिगो के 'वेब चेकइन' शुल्क पर रेलवे ने विमान यात्रियों से कहा, रेलवे में आपका स्वागत है

सोमवार, 26 नवंबर 2018 (23:10 IST)
नई दिल्ली। रेलवे ने विमानन कंपनी इंडिगो के 'वेब चेकइन' पर ग्राहकों से शुल्क वसूलने के फैसले पर सोमवार को चुटकी ली। रेल मंत्रालय ने ट्वीट करके कहा कि उड़ान पर वेब चेकइन के लिए शुल्क क्यों? जबकि आप गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रेन ले सकते हैं। यह दूसरा मौका है जब रेलवे ने विमानन कंपनियों से यात्रियों को अपने पाले में लाने का प्रयास किया है।
 
 
रेल मंत्रालय ने ट्वीट में कहा कि वेब चेकइन के लिए अतिरिक्त शुल्क देने की जरूरत नहीं है। अपने सामान की जांच के लिए कोई लंबी कतार लगाने की जरूरत नहीं है। गैर-जरूरी शुल्क से बचें और किफायती दरों में अच्छे पुराने साथी भारतीय रेलवे के साथ यात्रा करके अपने कार्बन पदचिह्न को कम करें।
 
इंडिगो ने 14 नवंबर से वेब चेकइन पर शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है। कंपनी के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। उधर नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि वह इस फैसले की समीक्षा कर रही है।
 
इंडिगो का घरेलू विमानन क्षेत्र के बाजार 43 प्रतिशत हिस्सा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में तीनों सूचीबद्ध विमानन कंपनियों (इंडिगो, स्पाइस जेट और जेट एयरवेज) घाटे में रही हैं। यही वजह है कि कंपनियां कमाई बढ़ाने के नए तरीके ढूंढ रही हैं। इंडिगो और स्पाइस जेट ने यात्रियों द्वारा खास सीट चुनने और यात्रा टिकट की पुष्टि ऑनलाइन करने पर शुल्क लगाया है। 

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद श्रद्धालुओं की संख्या घटी, अयोध्या की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर

पश्चिम बंगाल: पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त की मौत से उठे सवाल

अमेरिकी हमलों से दहले ईरान के 8 शहर, बहरीन में अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के पास धमाके

Top News 9 July: ईरान में फिर अमेरिकी हमला, 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी

West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

अगला लेख