Hanuman Chalisa

Indigo के विमानों में होंगे 3 निकास द्वार, जल्द बाहर निकल सकेंगे यात्री

गुरुवार, 4 अगस्त 2022 (18:04 IST)
नई दिल्ली। इंडिगो (Indigo) ने गुरुवार को कहा कि कंपनी अपने विमानों में 3 द्वारों से निकासी की व्यवस्था करेगी, ताकि यात्री जल्दी विमान से बाहर निकल सकें। विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि नई प्रक्रिया के तहत यात्रियों की निकासी के लिए आगे 2 और पीछे 1 द्वार होगा जिसके साथ ही इंडिगो इस प्रक्रिया का इस्तेमाल करने वाली दुनिया की पहली विमानन कंपनी बन जाएगी।

इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोनोजॉय दत्ता ने दिल्ली हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि 3निकास द्वार वाली व्यवस्था के जरिए विमान से यात्रियों को उतारने में विमानन कंपनी के पांच से छह मिनट बचेंगे।

उन्होंने कहा कि दो द्वार से निकासी की व्यवस्था के तहत एक ए321 विमान को खाली कराने में आमतौर पर 13-14 मिनट लगते हैं। 3 निकास द्वार की व्यवस्था के तहत यात्रियों के विमान से निकलने में केवल 7-8 मिनट लगेंगे।

सीईओ ने कहा कि शुरुआत में इंडिगो बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में इस व्यवस्था को लागू करेगी। धीरे-धीरे सभी हवाई अड्डों पर इसे लागू किया जाएगा।(भाषा)

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण की मांग पर विचार के लिए CM डॉ. मोहन यादव ने कमेटी बनाने का किया एलान, कहा जो हो सकेगा वो करेगी सरकार

राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, चेक बाउंस मामले में जाना होगा जेल

अगला लेख