मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Indians donated Netaji vast amount of gold
Written By
Last Updated : गुरुवार, 30 जून 2016 (11:17 IST)

भारतीयों ने काफी मात्रा में सोना दिया था नेताजी को

भारतीयों ने काफी मात्रा में सोना दिया था नेताजी को - Indians donated Netaji vast amount of gold
नई दिल्ली। सुदूर पूर्व में भारतीयों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अपने युद्ध प्रयासों के तहत काफी मात्रा में स्वर्ण दिया था। नेताजी से संबंधित बुधवार को सार्वजनिक की गई 25 फाइलों से यह जानकारी सामने आई है।

आजाद हिंद फौज (आईएनए) पर विदेश मंत्रालय के 1951 के नोट में कहा गया है कि नेताजी इस खजाने में से कुछ खजाना सैगान से तोक्यो की अपनी उस दुर्भाग्यपूर्ण उड़ान में साथ ले जा रहे थे जबकि बाकी खजाना सैगान में रह गया। सैगान दक्षिणी वियतनाम का एक शहर है जिसे वियतनाम युद्ध में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है।
 
दस्तावेज में लिखा है कि लकड़ी के दो बक्सों में सात किलोग्राम 900 ग्राम तुलनात्मक रूप से शुद्ध सोना उस दुर्घटनाग्रस्त विमान से मिला था जिसमें माना जाता है नेताजी यात्रा कर रहे थे।
 
इसमें कहा गया है कि साथ ही विमान से लौह धातु मिश्रित तीन किलोग्राम 100 ग्राम सोना भी विमान से मिला था। केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव एन के सिन्हा ने कल नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित 25 फाइलों का पांचवां बैच जारी किया। (भाषा)