sawan somwar

रेलयात्रियों के लिए खुशखबर...साल के अंत तक दूर हो पाएगी ट्रेनों की लेटलतीफी

Updated: बुधवार, 30 मई 2018 (00:02 IST)
नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के अनुसार ट्रेनों की लेटलतीफी छह से आठ माह के अंदर काबू में आ जाने की संभावना है। रेलवे बोर्ड के सदस्य (यातायात) मोहम्मद जमशेद ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि रेलवे के ट्रैक नवीकरण का काम का निश्चित लक्ष्य करीब 3000 किलोमीटर का है लेकिन विगत लंबे अरसे से केवल 1500 से 2000 किलोमीटर तक का नवीकरण हो पा रहा था।

उन्होंने कहा कि गत वर्ष दुर्घटनाओं के बाद निर्णय लिया गया कि रखरखाव एवं नवीकरण का काम का बैकलॉग पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 में करीब 4200 किलोमीटर का ट्रैक नवीकरण किया गया और इस साल पांच हजार किलोमीटर का लक्ष्य रखा गया है।

इस प्रकार से यह काम 70 प्रतिशत पूरा हो जाएगा। इससे गाड़ियों की गति पर पाबंदी भी कम होंगी और गाड़ियों की रफ्तार बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि समय का अधिकतम उपयोग करने के लिए ट्रैक के नवीकरण के साथ साथ चौकीदार रहित लेवल क्रॉसिंग को बंद करने एवं अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने, विद्युत कर्षण लाइनों एवं सिगनलों के अनुरक्षण का काम भी एक ही वक्त में करने का फैसला किया है।

इस तरह से एक बार में लंबा ब्लॉक लेकर सारे कार्य एक साथ किए जाएंगे। यात्रियों का राहत मिलने के समय के बारे में पूछे जाने पर श्री जमशेद ने कहा कि छह से आठ माह में नवीकरण का अधिकतम काम पूरा होने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी और गाड़ियों की लेटलतीफी खत्म हो पाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इस गर्मियों में नौ हजार विशेष गाड़ियां चलाईं जा रहीं हैं। गाड़ियों की लेटलतीफी को लेकर एक अन्य सवाल पर कहा कि अतिरिक्त रैक उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

12 से 14 घंटे विलंब से चलने वाली गाड़ी के परिचालन को ठीक करने का उपाय आमतौर पर यह होता है लेकिन गर्मियों की छुट्टियों में महीनों पहले आरक्षण कराने वाले लोग विलंब से ही सही पर यात्रा करने को प्राथमिकता देते हैं। इसलिए गाड़ियों को रद्द करने की बजाय किसी भी दशा में चलाने पर जोर दिया जा रहा है। (वार्ता) 

Show comments

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

Anti Paper Leak Bill 2026 : पेपर लीक विरोधी बिल पास होने पर इंस्टाग्राम पर PM मोदी का संदेश, पेपर लीक गैंग पर होगी सख्त कार्रवाई

CM डॉ. मोहन यादव की लीडरशिप में MP ने बनाया नया रिकॉर्ड, E-Pravesh से 4.89 लाख छात्रों ने लिया एडमिशन

Priyanka Gandhi Remark : प्रियंका गांधी की 'गौमूत्र एक्सपर्ट' टिप्पणी पर 214 शिक्षाविदों का खुला पत्र, IIT मद्रास निदेशक के समर्थन में उठी आवाज

UP News: योगी सरकार का बड़ा कदम, 3 से 10 अगस्त तक चलेगा ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0’; ITI में लगेंगे विशेष रोजगार कैंप

PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में नोएडा में मुकदमा दर्ज, युवती और परिजन फरार, केस दिल्ली ट्रांसफर

अगला लेख