dharma sangrah
✕

फारस की खाड़ी में भारतीय नौसेना का ऑपरेशन संकल्प, ULCC को सुरक्षित निकाला

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2019 (09:01 IST)
भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन 'संकल्प शुरू' कर दिया है। इसके लिए गल्फ ऑफ ओमान में आईएनएस चेन्नई और आईएनएस सुनयना की तैनाती की गई है।
 
इस ऑपरेशन के तहत भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को फारस की खाड़ी, ओमान की खाड़ी और होरमुज-स्ट्रेट से गुजर रहे भारत के जहाजों को सुरक्षित वहां से निकालने की जिम्मेदारी दी गई है। आईएनएस सुनयना ने एक ULCC को ओमान की खाड़ी में सुरक्षित निकाला। 
 
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार, आईएनएस चेन्नई और आईएनएस सुनयना को ओमान की खाड़ी में तैनात किया गया है। इससे यहां से गुजरने वाले सभी भारतीय जहाज सुरक्षित अपने देश लौट सकेंगे। इसके अलावा भारतीय नौसेना के टोही विमान भी आसमान से नजर बनाए हुए हैं ताकि भारतीय जहाज सुरक्षित वहां से निकल सकें।
ईरान और अमेरिका के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव को देखते हुए भारतीय सेना ने यह कदम उठाया है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ईरान ने एक अमेरिकी टोही विमान को मार गिराया था।

चि‍त्र सौजन्य: ट्विटर 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख