sundarkand
✕

सिर्फ 'मुफ्त' के लालच में ऐप डाउनलोड नहीं करते भारतीय

Updated: बुधवार, 2 अगस्त 2017 (00:16 IST)
नई दिल्ली। फायरफॉक्स ब्राउजर कंपनी मोजिला का कहना है कि इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले भारतीय ग्राहक सिर्फ 'नि:शुल्क' डाटा, टॉक टाइम या ई-कॉमर्स ट्रांजेक्शन के लालच में कोई ऐप या डाटा डाउनलोड नहीं करते। 
 
मोजिला की मंगलवार को जारी एक अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है देश के इंटरनेट उपभोक्ता काफी प्रबुद्ध हैं। वे सिर्फ 'नि:शुल्क' के लोभ में सेवाओं का चयन नहीं करते। विशेषकर जब उन्हें यह पता नहीं होता है कि किसी ऐप को डाउनलोड करने पर उन्हें कितना नि:शुल्क डाटा मिलेगा तो वे इस बात पर विचार करते हैं कि कहीं ऐप डाउनलोड करने में ही मिलने वाले डाटा से अधिक खर्च तो नहीं हो जाएगा। 
 
आईटी विश्लेषण कंपनी लिर्ने एशिया द्वारा मोजिला की मदद से किए  गए  इस अध्ययन की रिपोर्ट में कहा गया है कि तकनीक का भरपूर इस्तेमाल करने वाले टेक्नोसैवी ग्राहक इस तरह के ऐप या कंटेंट ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। वे अपने दोस्तों को भी इसके लिए रेफर करते हैं जो आमतौर पर इस तरह की योजनाओं में आवश्यक होता है लेकिन, रिफरेंस ढांचा पिरामिड के रूप में होने के कारण यह ज्यादा समय तक नहीं चल सकता है। 
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में डाटा की ज्यादा कीमत भी एक प्रमुख समस्या है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो की लांचिंग के बाद हालांकि इसमें कुछ बदलाव आया है, लेकिन 4जी स्मार्टफोन की उपलब्धता और डिजिटल कौशल ज्यादा नहीं होने के कारण अब भी जियो के ज्यादा डाटा वाले ऑफर का ग्राहक भरपूर इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इसमें कहा गया है कि इंटरनेट के इस्तेमाल को बेहतर बनाने के लिए किफायती स्मार्टफोन और डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण देने की जरूरत है। (वार्ता)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख