dharma sangrah
✕

राजनयिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराता है भारत

Updated: सोमवार, 12 मार्च 2018 (14:44 IST)
नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत राजनयिकों के कार्य के लिए सुरक्षित और निर्भय माहौल उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करता है लेकिन पाकिस्तान ऐसा नहीं करता। विदेश मंत्रालय ने यह बात पाकिस्तान के कथित आरोपों के बाद कही है।
 
 
पाकिस्तान ने भारत पर कथित आरोप लगाया है कि भारत में पाकिस्तान के उच्चायोग के कर्मचारियों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के उच्चायोग ने भारतीय विदेश मंत्रालय के संज्ञान में ऐसी कुछ घटनाओं का लाया है। भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि नि:संदेह इन सभी घटनाओं की जांच की जाएगी।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान के बारे में यह बात नहीं की जाती है। भारतीय राजनयिकों ने हालांकि इस मुद्दे को मीडिया में लाने की बजाय शांति से इस मामले का राजनयिक हल निकालने का प्रयास किया है। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग लंबे समय से विशेष पिछले 1 वर्ष से परेशानी का सामना कर रहे रहा है।
 
मिली जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान के विदेश सचिव से मुलाकात कर भारतीय राजनयिकों की संपत्ति और कर्मियों के साथ हो रहे उपद्रव को लेकर कड़ा विरोध जताया था। इस्लामाबाद में भारत की आवासीय इमारत में पाकिस्तान की एजेंसियों ने छापा मारा था। आवासीय इमारत का पानी और बिजली आपूर्ति का कनेक्शन काट दिया गया और विदेश सचिव के आश्वासन के बावजूद 2 सप्ताह तक जलापूर्ति कनेक्शन पुन: चालू नहीं किया गया, जबकि पाकिस्तान के उच्चायोग को ऐसी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
 
इसके अलावा पिछले कुछ महीनों में इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों को कई बार प्रताड़ित कर धमकियां भी दी गईं। एक मामले में अधिकारी के घर को तोड़कर लैपटॉप चोरी कर लिया गया। इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के लिए प्रताड़ना कोई नई बात नहीं है। पाकिस्तान की एजेंसियों ने भारतीय उच्चायोग की कार को व्यस्त सड़क के बीच रुकवा दिया ताकि राजनयिक एक कार्यक्रम में हिस्सा न ले सकें।
 
भारत ने बार-बार पाकिस्तान से आग्रह किया है कि दोनों देशों को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उच्चायोग को भयमुक्त माहौल में काम करने दिया जाए। हम अपनी इस परंपरा को बनाए रखे हुए हैं और आगे भी बनाए रखने के इच्छुक हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख