Hanuman Chalisa

भारतीय शहरों में खुले में शौच करने वाले सबसे अधिक

Updated: शुक्रवार, 18 नवंबर 2016 (11:49 IST)
कोच्चि। एक वैश्विक गैरसरकारी संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के शहरों में सुरक्षित, निजी शौचालय से वंचित और खुले में शौच करने वाले लोगों की संख्या विश्व में सबसे ज्यादा है और यह हालत तब है, जब सरकार की प्राथमिकताओं में स्वच्छता प्रमुख रूप से शामिल है।
 
सुरक्षित जल और स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाले ब्रिटेन के एक गैरसरकारी संगठन 'वॉटरएड' की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षित, निजी शौचालयों के बिना जीवन गुजारने वाले शहरी लोगों की संख्या के मामले में विश्व में भारत शीर्ष पर है।
 
भारत में शहरी लोगों की यह संख्या 15 करोड़ 70 लाख है। इसके साथ ही शहरों में रहने वाले 4 करोड़ 10 लाख लोग खुले में शौच करते हैं। विश्व शौचालय दिवस की पूर्व संध्या पर जारी हुई इस रिपोर्ट में बताया गया कि शहरी क्षेत्रों में अधिक जनसंख्या के चलते स्वच्छता के अभाव में बीमारियां तेजी से फैलती हैं।
 
रिपोर्ट में बताया गया कि यह समस्या इतनी बड़ी है कि भारत के शहरों की सड़कों पर हर रोज पैदा होने वाले अपशिष्टों से ओलंपिक स्विमिंग पूल के आकार के 8 स्विमिंग पूल भरे जा सकते हैं। रिपोर्ट में इस बात को रेखांकित किया गया कि इस सदी में भारत में गांवों से शहरों में लोगों का पलायन सबसे अधिक हो रहा है।
 
इसमें बताया गया कि आज के भारत में तेजी से शहरों के रूप में विस्तारित हो रहे क्षेत्रों में 38 करोड़ 10 लाख लोग रहते हैं और यह जनसंख्या पश्चिमी यूराप की जनसंख्या के लगभग बराबर है। भारत के इन क्षेत्रों में रहने वाले 15 करोड़ 70 लाख लोगों के पास अपना शौचालय नहीं है। (भाषा)
Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख