Daily Horoscope
✕

इशारे का इंतजार, सेना कूच को तैयार

Updated: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 (18:43 IST)
भूरे चक-खौड़ (अखनूर सेक्टर)। पाकिस्तान से युद्ध होगा या नहीं, लेकिन भारतीय फौज इसके लिए तैयार है। सिर्फ तैयार ही नहीं उसे इशारे भर की देर है। यही स्थिति भारतीय वायुसेना की भी है। फिलहाल भारतीय वायुसेना के लड़ाकू जहाजों ने पाक सीमा के साथ निगरानी को बढ़ाया है तो हमले के लिए उसे दो मिनट के अलर्ट पर तैयार रहने के लिए कहा गया है। इस बीच सीमाओं पर फौजियों और फौजी सामान की तैनाती के कार्य में भी वायुसेना जुट गई है।
इस गांव में अगर पाकिस्तान की ओर मुंह कर खड़ा हुआ जाए तो बाईं ओर अंतरराष्ट्रीय सीमा जाती है तथा दाई ओर एलओसी। दोनों ही ओर वायुसेना के लड़ाकू विमानों को निर्धारित दूरी के पीछे उड़ानें भरते हुए देखा जा सकता है। ’ऐसा निगरानी की खातिर किया जा रहा है ताकि सीमा पार पाक सेना के जमावड़े और तैयारियों पर नजर रखी जा सके,’ इस सेक्टर के दौरे पर आए वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना था।
 
वायुसेना के अधिकारी मानते हैं कि पाक कब्जे वाले कश्मीर स्थित आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविरों पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने की खातिर भारत पर हमले की सूरत में पाकिस्तान पर हमला करने के लिए भारतीय वायुसेना को सिर्फ दो मिनटों की आवश्यकता होगी। उसके लिए दो मिनट के अलर्ट की भी घोषणा की जा चुकी है।
 
फिलहाल अभी तक भारतीय वायुसेना के विमानों व हैलीकॉप्टरों द्वारा लेह तथा सियाचिन हिमखंड तक की रात्रि उड़ानें सिर्फ प्रशिक्षण के बतौर की जाती थीं, लेकिन सीमा पर युद्ध के बादलों के मंडराने के कारण सैनिकों तथा सैनिक साजोसामन को पहुंचाने के लिए अब रात्रि के समय भी उड़ानें भरी जा रही हैं। 
 
अभी तक युद्ध के दौरान ही भारतीय वायुसेना को इतने बड़े पैमाने पर इस्तेमाल सैनिकों तथा सैनिक साजोसामान को ढोने के लिए किया जाता रहा है मगर सीमा पार बढ़ती तनातनी, सड़क मार्गों पर बढ़ते दुश्मन व मौसम की परिस्थितियों के खतरों ने भारतीय सेना को मजबूर किया कि वह भारतीय वायुसेना की मदद ले।
 
वायुसेना के सूत्रों के अनुसार, करगिल युद्ध के बाद भारतीय वायुसेना की जिम्मेदारी उत्तरी सेक्टर में और बढ़ गई है। जहां वह निरंतर साजो सामान की आपूर्ति के काम में लिप्त हैं वहीं करगिल समेत पूरी नियंत्रण रेखा पर नजर रखने के लिए उसके लड़ाकू विमान भी अब चौकसी बरत रहे हैं। इसे भूला नहीं जा सकता कि सियाचिन हिमखंड का सारा युद्ध सही मायनों में भारतीय वायुसेना के बल पर ही लड़ा जा रहा है जहां सड़क मार्ग है ही नहीं।
 
यही नहीं भारतीय वायुसेना सीमा पार की गतिविधियों की जानकारी के लिए मानवरहित विमानों का इस्तेमाल भी कर रही है। और ये तैयारियां युद्ध की तैयारियों के रूप में गिनी जा रही है। 
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख