Daily Horoscope
✕

बीएसएफ में ड्रग्स के मामले में 'जीरो टालरेंस'

Updated: सोमवार, 1 मई 2017 (20:35 IST)
जालंधर। सीमा पार से पंजाब में हेरोइन की तस्करी में सीमा सुरक्षाबल के जवानों के पाक तस्करों से मिलीभगत के आरोपों को खारिज करते हुए बल के पंजाब फ्रंटियर ने कहा है कि बल में मादक पदार्थों के मामले में 'जीरो टालरेंस' है और ऐसे मामले में सेवा तक समाप्त कर दी जाती है।
 
सीमा सुरक्षाबल के पंजाब सीमांत के महानिरीक्षक मुकुल गोयल ने कहा, सीमा सुरक्षाबल में ड्रग्स अथवा मादक पदार्थों के मामले में जीरो टालरेंस है। अगर कोई जवान तस्करी में संलिप्त पाया जाता है तो उसकी सेवा तक समाप्त कर दी जाती है। हम यह कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। यह पूछने पर कि तस्करी के सिलसिले में पिछले कुछ सालों में बल के कई जवान पकड़े गए हैं तो उन्होंने कहा कि कुछ जवानों पर कार्रवाई की गई  है लेकिन कुछ के लिए पूरे बल पर आरोप लगाना ठीक नहीं है।
 
पंजाब की पूर्ववर्ती अकाली भाजपा सरकार बीएसएफ पर पाक तस्करों से मिलीभगत के आरोप लगाते रहते थे, तो महानिरीक्षक ने कहा, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं लेकिन केवल कुछ जवानों के कारण पूरे बल पर आरोप लगाना सही नहीं है। बीएसएफ हर समय प्रदेश की सीमा पर प्रहरी की भांति तैनात है और अपने कर्तव्‍य का पालन कर रहा है। 
 
उन्होंने कहा, मैंने पहले भी कहा है कि ड्रग्स के मसले पर बल के अंदर जीरो टालरेंस है और हम इसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं और जो ऐसा करते हुए पाए जाते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है तथा उनकी सेवा तक समाप्त कर दी जाती है। 
 
हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बीच हुई मुलाकात और बीएसएफ की और कंपनियां मांगे जाने के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा, मुझे इस बारे में पता नहीं है। हमारे पास मौजूद मैन पावर से हम पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा का दायित्व बखूबी निभा रहे हैं। अगर ऐसा है, तो अतिरिक्त जवान मिलने पर हम दुश्मनों से अपनी सीमा की सुरक्षा और बेहतर ढंग से कर पाएंगे। 
 
सीमा पर सड़क बनाने के बारे में पूछने पर अधिकारी ने कहा, सीमा सुरक्षा घेरा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के बीच की जगह पर भी किसान खेती करते हैं और वहां सड़क बनाने के लिए हमें भूमि अधिग्रहण करना होगा। इसके अलावा उसे जोड़ने के लिए भी भूमि अधिग्रहण की जरूरत होगी। यह काम प्रक्रियाधीन है और इस पर काम हो रहा है।
 
इससे पहले महानिरीक्षक ने यह भी कहा था कि अटारी सीमा पर बीटिंग रीट्रीट के लिए स्टेडियम का निर्माण चल रहा है जिसमें 25 हजार दर्शक बैठ सकते हैं और अगर सब ठीक रहा तो यह काम इस साल स्वतंत्रता दिवस तक पूरा कर लिया जाएगा। (भाषा)
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख