Daily Horoscope
✕

लक्षित हमलों पर चर्चा करना सेना का अपमान होगा : नायडू

Updated: बुधवार, 5 अक्टूबर 2016 (17:08 IST)
नई दिल्ली। पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना के लक्षित हमलों का सबूत मांगने वालों पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि अभियान पर और चर्चा करना भारतीय सेना द्वारा किए गए सराहनीय कार्य का अपमान होगा।
उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा कि इस तरह की गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों और मांगों पर जवाब देने की कोई जरूरत नहीं है। सौभाग्य से कांग्रेस ने अपनी गलती महसूस की है और अपने नेताओं की टिप्पणियों से खुद को अलग किया है। आप ने भी यह अत्यंत स्पष्ट कर दिया है। 
 
नायडू ने कहा कि भारतीय सेना की विश्वसनीयता और प्रतिबद्धता पर किसी को भी कोई संदेह नहीं है जिसने सराहनीय कार्य किया है और अभियान पर आगे चर्चा करना बल का अपमान होगा।
 
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी भारतीय नागरिक को कोई संदेह है। भारतीय सेना की विश्वसनीयता और प्रतिबद्धता पर कोई भी संदेह नहीं कर रहा है। इसने सराहनीय कार्य किया है। यदि हम आगे चर्चा करते हैं तो यह सेना का अपमान होगा। 
 
नायडू ने कहा कि सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने अभियान के बारे में स्वयं ही पूरा ब्योरा दिया था और सर्वदलीय बैठक में भी सूचना साझा की। उन्होंने पूछा कि क्या आगे का ब्योरा जारी करना राष्ट्रहित में होगा? (भाषा)
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख