Daily Horoscope
✕

Indian Air Force ने अनोखे अंदाज में दी नए साल की शुभकामनाएं...

Updated: बुधवार, 1 जनवरी 2020 (23:05 IST)
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने देशभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत एक वीडियो के जरिए लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं हैं। इसमें वायुसेना के योद्धाओं की प्रशंसा की गई है, जो आसमान की रक्षा करते हैं।

भारतीय वायुसेना द्वारा नए साल की पूर्व संध्या पर ट्विटर पर जारी किए गए करीब ढाई मिनट लंबे वीडियो को 13,700 से अधिक बार देखा जा चुका है, लगभग 5,000 लाइक और 1000 रीट्वीट मिले हैं।

वीडियो की शुरुआत एक शुभकामना संदेश के साथ होती है- 'भारतीय वायुसेना की ओर से सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।' इसके बाद वायुसेना के प्रतीक चिह्न और ध्येय वाक्य- 'नभ: स्पृशं दीप्तम्' को दिखाया गया है। वीडियो के सशक्त दृश्य और बेहद आकर्षक संगीत के साथ ही एक हिंदी कविता इसे रोमांचक बनाती है।

वीडियो में कहा गया है कि 'खून में उबल रहे देशभक्ति के जुनून के आगे तूफान और बवंडर कुछ भी नहीं। मैं भारतीय वायुसेना का योद्धा हूं और मौत को पीछे छोड़ना मेरी फितरत है।'
<

Indian Air Force wishes all a very Happy New Year 2020.

भारतीय वायु सेना की ओर से सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।#HappyNewYear2020#IndianAirForce#NewYearEve pic.twitter.com/QZ2b2sUyVZ

— Indian Air Force (@IAF_MCC) 31 December 2019 >
इस कविता में हर जन्म में भारतीय वायुसेना का जांबाज बनने की कामना की गई है और कहा गया है कि भारतीय वायुसेना का जवान आदि है, अंत नहीं।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

अगला लेख