dharma sangrah
✕

सीमा के समीप दिखे पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को भारत के सुखोई-मिराज ने खदेड़ा

Updated: मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (00:24 IST)
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के सुखोई-मिराज ने सोमवार को एक बार फिर पंजाब के खेमकरण सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप नापाक इरादे से तड़के 3 से 4 बजे के बीच नजर आए ड्रोन और 2 पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को खदेड़ डाला।
 
भारतीय वायुसेना ने सोमवार को पंजाब के खेमकरण सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप एक पाकिस्तानी ड्रोन नजर आने के बाद वहां सुखोई-30 लड़ाकू जेट विमानों को लगा दिया। इस घटना के बाद सीमा के समीप 2 पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान भी देखे गए।
 
सूत्रों ने बताया कि सीमा पर मानवरहित यान के उड़ते हुए नजर आने के शीघ्र बाद सुखोई-30 एमकेआई जेट विमान तैनात कर दिए गए। जेट के हरकत में आने के बाद ड्रोन पाकिस्तानी क्षेत्र में लौट गया। यह घटना दिन में 3 बजकर 10 मिनट पर हुई।
 
बालाकोट हवाई हमले के बाद पिछले 4 हफ्ते में विभिन्न क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोनों के भारत-पाकिस्तान सीमा के बिल्कुल करीब आ जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं।
 
पिछले महीने एक मानवरहित यान राजस्थान के गंगानगर में घुस आया था जिसे सेना ने मार गिराया। पिछले महीने ही भारत-पाक सीमा के बीकानेर सेक्टर में भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 लड़ाकू जेट ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल की मदद से पाकिस्तानी सैन्य ड्रोन को नष्ट कर दिया था।
 
पाकिस्तान के बालाकोट में 26 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर भारतीय वायुसेना के जंगी विमानों द्वारा बमबारी करने के बाद दोनों देशों में तनाव बहुत बढ़ गया था। पाकिस्तान ने अगले दिन भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी लेकिन भारतीय वायुसेना ने उसकी योजना नाकाम कर दी थी।
 
बालाकोट हवाई हमले से 12 दिन पहले कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली थी। 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

गुजरात के किसानों को भूपेंद्र पटेल की बड़ी सौगात, 80 हजार हेक्टेयर खरीफ फसल को मिलेगा पानी

'ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार भी जाएगी...' CJP Protest के बीच राहुल गांधी के तीखे तेवर

उत्तराखंड में 4.5 साल के भीतर 35,000 युवाओं को मिली नियुक्ति, विदेश में भी खुल रहे रोजगार के रास्ते

LIVE: CJP Protest दिल्ली में पीटीआई दफ्तर के पास पुलिस पर पत्थरबाजी

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने स्वामित्व योजना के तहत दिए रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र, 10 हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक

अगला लेख