Daily Horoscope
✕

इन तस्वीरों को देख हर भारतीय को होगा गर्व...

Updated: शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016 (00:21 IST)
गाजियाबाद। इंडियन एयरफोर्स के 84वें 'एयरफोर्स डे' को लेकर फुलड्रेस रिहर्सल मनाया गया। फुल ड्रेस में वायुसेना के जवानों ने अपनी ताकत दिखाते हुए लोगों को मोहित कर दिया। इस दौरान हजारों फीट की ऊंचाई से आकाश गंगा टीम ने पैराजंपिग करके तिरंगा फहराया तो तालियों की गड़गड़ाहट से सारा मैदान गूंज गया। 
इन नजारों को देख वहां मौजूद सभी लोग गौरवान्वित महसूस करने लगे। फुलड्रेस रिहर्सल में गुरुवार को वायुसेना के विमानों ने आसमान में कलाबाजियां दिखाईं। सैकड़ों दर्शक इस मौके के गवाह बने। 
हिंडन एयरबेस पर एयरफोर्स की सारंग हेलीकॉप्टर टीम के अलावा AN-32 विमान, ट्रेनर एयर काफ्ट, सुखोई, हॉक ने हवा में कलाबाजी दिखाई। इसके अलावा Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर, Mi-25/35, An-32, C-130J हर्क्युलिस, ग्लोबल मास्टर विमानों का भी प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान परेड का आयोजन भी किया गया, जिसकी सलामी दी गई। फुलड्रेस रिहर्सल में वायुसेना के बैंड ने भी परफॉर्म किया। जवानों ने राइफल्स और तलवारबाजी के जरिए ऐसे करतब दिखाई कि लोग दंग रह गए। 
 
एयरफोर्स पीआरओ संदीप मेहता के मुताबिक, दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में शुमार इंडियन एयरफोर्स ने 8 अक्‍टूबर 1932 से अपना आधिकारिक 'एयरफोर्स डे' मनाना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि उस समय एयरफोर्स को रॉयल एयरफोर्स के नाम से जानते थे क्‍योंकि तब तक देश आजाद नहीं हुआ था और यह ब्रिटिश साम्राज्‍य का ही हिस्‍सा था। 

लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

Top News 14 October: बिहार नाव हादसा, ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, अमित शाह का राहुल गांधी पर वार

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

अगला लेख