Daily Horoscope
✕

INS जटायु पर भारत तैनात करेगा Romeo Helicopter, चीन और मालदीव में मची खलबली

Updated: शनिवार, 2 मार्च 2024 (17:23 IST)
INS jatayu naval base in Lakshadweep: चीन और मालदीव आए दिन भारत को आंख दिखाने की गुस्‍ताखी करते हैं। लेकिन अब भारत ने इन दोनों देशों के तेवर नर्म करने की तैयारी कर ली है। भारत के इस फैसले से दोनों देशों में हलचल तेज हो गई है।

दरअसल, भारत 5 मार्च को लक्षद्वीप (Lakshdeep) में नया नौसैनिक अड्डा INS जटायु शुरू होने जा रहा है।
भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में अब अपना वर्चस्व बढाने जा रहा है। भारत लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप पर नया नौसैनिक अड्डा INS जटायु स्थापित करेगा। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 मार्च को इसे भारतीय नौ सेना को अधिकारिक रूप से सौंप सकते हैं। हिंद महासागर में भारत यहां से चीन को सीधे चुनौती देगा।

लड़ाकू विमानों का संचालन होगा: दरअसल, INS जटायु पर चार MH-60 रोमियो बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टरों की तैनाती की जाएगी। यह सैन्य अड्डा अंडमान में बनाए गए INS बाज के बराबर होगा। इसके साथ ही अगाट्टी द्वीप में हवाईपट्टी को भी विकसित किया जाएगा। भारतीय वायु सेना यहां से लड़ाकू विमानों का संचालन करेगी।
मालदीव विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जनवरी को लक्षद्वीप की यात्रा की थी। तस्वीरों को साझा करते हुए यहां पर्यटकों को आने के लिए न्योता दिया था। इसके बाद मालदीव के मंत्रियों ने अर्मादित टिप्पणी की। इससे दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर तक विवाद बढ़ गया था। विवाद इतना बढा था कि भारत ने मालदीव का बहिष्‍कार शुरू कर दिया था।

राजनाथ सिंह जाएंगे साथ: भारतीय नौ सेना संयुक्त कमांडर सम्मेलन युद्धपोत INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत पर होगी। यह युद्धपोत गोवा से चलकर कर्नाटक कारवार और फिर वहां से मिनिकॉय द्वीप होते हुए कोच्चि पहुंचेंगे। इस दौरान राजनाथ सिंह भी इनमें से किसी एक पर सवार होकर लक्षद्वीप जाएंगे। इस दौरान उनके साथ 15 और युद्धक जहाज भी होंगे। पहली बार दोनों युद्धपोत का संचालन एक साथ किया जाएगा।

चीन को चुनौती : लक्षद्वीप और मिनिकॉय द्वीप 9 डिग्री चैनल पर स्थित हैं। यहां से दक्षिण-पूर्वी एशिया और उत्तरी एशिया के बीच अरबों रुपए का व्यापार होता है। इतना ही नहीं लक्षद्वीप की भौगोलिक स्थिति हिंद महासागर पर नजर रखने के लिए काफी अहम है। इससे सैन्य अडडे से चीन को सीधी चुनौती मिलेगी। बता दें कि इन दिनों मालदीव में चीनी दखल हो गया है, जिसके बाद मालदीव भी भारत को आंखें दिखाने की हिमाकत कर रहा है। ऐसे में भारत का यह नेवी बेस बेहद अहम कदम साबित होगा।

क्‍या है लक्षद्वीप : लक्षद्वीप 36 छोटे-छोटे द्वीपों का समूह है। यह केरल के कोच्चि से करीब 440 किलोमीटर दूर स्थित है। रणनीतिक नजरिए से भी काफी इन द्वीपों पर कुल आबादी 64,000 है। इसमें से भी 95 प्रतिशत मुस्लिम हैं। यहां जाने के लिए किसी भी नागरिक का परमिट लेना पड़ता है। भारतीय सैन्य बलों से जुड़े लोगों को यह छूट है।

लेकिन अब यहां भारत अपना एक नया नेवी बेस बना रहा है, जो जल्‍द ही तैयार हो जाएगा। भारत के इस फैसले से मालदीव और चीन दोनों में हलचल तेज हो गई है। दोनों देशों के लिए यह एक सीधी चुनौती मानी जा रही है। 
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

अगला लेख