Daily Horoscope
✕

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, 6.60 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी

Updated: शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 (19:30 IST)
Foreign exchange reserve : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 मार्च को समाप्त सप्ताह में 6.60 अरब डॉलर बढ़कर 665.40 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 4.53 अरब डॉलर बढ़कर 658.8 अरब डॉलर हो गया था। यह लगातार चौथा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है। सितंबर 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.89 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।
 
यह लगातार चौथा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में पुनर्मूल्यांकन और रुपए में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप के कारण इसमें गिरावट आई थी। सितंबर 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.89 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
ALSO READ: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा, 15.26 अरब डॉलर उछलकर हुआ 653.96 अरब डॉलर
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 28 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 6.16 अरब डॉलर बढ़कर 565.01 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।
ALSO READ: अमेरिकी चुनावों के बाद कैसा है भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, मंत्री पीयूष गोयल ने दिया यह जवाब
समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 51.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 77.79 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.5 करोड़ डॉलर घटकर 18.18 अरब डॉलर रहा। आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 1.6 करोड़ डॉलर घटकर 4.41 अरब डॉलर रह गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख