Hanuman Chalisa
✕

डाक बैंक ने शुरू की आधार आधारित भुगतान सेवा

Updated: मंगलवार, 10 सितम्बर 2019 (14:26 IST)
नई दिल्ली। संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की आधार आधारित पेमेंट सिस्टम सर्विसेज (AEPS) की शुरुआत की घोषणा की। इसके तहत किसी भी बैंक का खाताधारक नकदी की निकासी के साथ ही, बैलेंस की जानकारी भी ले सकता है। इसके लिए बैंक खाते का आधार से जुड़ा होना जरूरी है। प्रसाद ने इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने वाला बताया।

संचार मंत्री ने कहा, एईपीएस सर्विसेज की शुरुआत के साथ आईपीपीबी (IPPB) किसी भी बैंक के ग्राहक को इंटरऑपरेबल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने वाला देश का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। एईपीएस सर्विसेज के तहत किसी भी बैंक का खाताधारक नकदी की निकासी के साथ ही बैलेंस की जानकारी भी ले सकता है।

इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपको फिंगरप्रिंट के जरिए इस बात की पुष्टि करनी होगी कि आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ है। एनपीसीआई के जरिए आईपीपीबी (IPPB) देश के सुदूर इलाकों के लोगों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

संचार मंत्री प्रसाद ने ईपीपीबी (IPPB) के परिचालन के एक साल पूरा होने पर इस सौगात की घोषणा की। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भारत सरकार के डाक विभाग और संचार मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जिसमें उसकी 100 फीसदी हिस्सेदारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल सितंबर में आईपीपीबी (IPPB) की शुरुआत के मौके पर कहा था कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शुरुआत होने के बाद डाकिया डाक लाएगा और डाकिया आपके घर पर बैंक भी लाएगा। 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख