dharma sangrah
✕

पाकिस्तान को झटका, भारत ने कहा सामने आया इमरान खान का असली चेहरा

Updated: शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (08:41 IST)
पाकिस्तान के अनुरोध को स्वीकार करने के एक दिन बाद भारत ने पाक विदेश मंत्री से मुलाकात को रद्द कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं को देखते हुए विदेश मंत्री स्तर पर होने वाली वार्ता रद्द कर दी गई है। 
 
रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का असली चेहरा सामने आ गया है। ऐसे में, उनसे बातचीत का कोई मतलब नहीं बनता है। प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार को की गई घोषणा के बाद दो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं सामने आई हैं। एक तो हमारे सुरक्षाकर्मियों की बर्बर हत्या की गई और दूसरे पाकिस्तान ने आतंकवादियों को गौरवान्वित करने के लिए उन पर 30 डाक टिकट जारी किए हैं। इससे उसके नापाक इरादे सामने आ गए हैं और इमरान खान का असली चेहरा भी सामने आ गया है। उनकी कथनी और करनी में भारी अंतर है।
 
रवीश कुमार ने कहा कि अब न्यूयॉर्क में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच कोई मुलाकात नहीं होगी। इसी के साथ करतारपुर कॉरिडोर मामला भी लटक गया। रवीश कुमार ने गुरुवार को सूचित किया था कि पाकिस्तान सरकार के अनुरोध पर भारत मीटिंग के लिए तैयार है। उन्होंने कहा था कि सीमापार आंतकवाद पर भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

अगला लेख