ramcharitmanas

भारत ने पाकिस्तान के हमले वाले बयान को बताया बेतुका, कहा आतंकियों को हमले के लिए कर रहा है प्रेरित

Updated: सोमवार, 8 अप्रैल 2019 (07:47 IST)
नई दिल्ली/इस्लामाबाद। भारत ने रविवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की उस टिप्पणी को ‘गैरजिम्मेदाराना और निरर्थक’ बताते हुए खारिज कर दिया कि भारत फिर से पाकिस्तान पर हमला करने की योजना बना रहा है और कहा कि उनके बयान का मकसद क्षेत्र में युद्ध उन्माद फैलाना है। 
 
कुरैशी ने अपने गृहनगर मुल्तान में संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत 16 से 20 अप्रैल के बीच पाकिस्तान पर एक और हमले की योजना बना रहा है। सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों को इस बारे में जानकारी दी गई है। 
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने तीखे शब्दों में कहा कि कुरैशी का यह हथकंडा पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को भारत में आतंकी हमला करने के लिए आह्वान जैसा प्रतीत होता है। 
 
कुमार ने एक बयान में कहा, ‘पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा क्षेत्र में युद्ध उन्माद को बढ़ावा देने के साफ मकसद वाले गैरजिम्मेदाराना और निरर्थक बयान को भारत खारिज करता है। यह हथकंडा पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को भारत में आतंकी हमला करने के लिए आह्वान है।’ उन्होंने कहा कि भारत को सीमा पार से होने वाले किसी भी आतंकवादी हमले के लिए ‘दृढ़तापूर्वक और निर्णायक’ जवाब देने का अधिकार है।
 
उधर, इस्लामाबाद में भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को पाकिस्तानी विदेश कार्यालय में तलब किया गया और किसी भी दुस्साहस को लेकर चेतावनी दी गई। कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। उस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
 
इसके बाद भारतीय वायुसेना ने आतंकवाद-रोधी अभियान के तहत 26 फरवरी को पाकिस्तान के अंदर बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया था। कुमार ने कहा कि पाकिस्तान को स्पष्ट कर दिया गया है कि वह भारत में सीमा पार से होने वाले आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी से खुद को अलग नहीं कर सकता।
 
उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों में अपनी संलिप्तता के लिए बहानेबाजी का कोई प्रयास सफल नहीं होगा। पाकिस्तान को अपने क्षेत्र से चल रहे आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय कदम उठाने की जरूरत है। 
 
कुमार ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकी हमलों के बारे में किसी भी कार्रवाई योग्य और विश्वसनीय खुफिया जानकारी को साझा करने के लिए स्थापित राजनयिक और सैन्य संचालन महानिदेशक चैनलों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

6 महीने में शादी का दावा! जयपुर के मंदिर में बप्पा की मेहंदी पर टूटे कुंवारे, 3 घंटे में 3500 किलो मेहंदी खत्म!

गुरुग्राम हिट एंड रन मामला: राजस्थान के दौसा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, जानिए कौन हैं IIT-IIM पासआउट अफसर और क्या मिर्जापुर से लड़ेंगी चुनाव?

उदयपुर में खौफनाक घटना, महिला पर अटैक, आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, नाक काटकर 9वीं मंजिल से फेंकने की कोशिश

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

अगला लेख