kalsarpa dosh calculator
✕

भारत 7.4% आर्थिक वृद्धि की राह पर

Updated: गुरुवार, 20 जुलाई 2017 (14:23 IST)
नई दिल्ली। एडीबी ने गुरुवार को कहा कि मजबूत उपभोग मांग के चलते वर्ष 2017 में भारत में 7.4% और इससे अगले वर्ष 7.6% की अनुमानित आर्थिक वृद्धि हासिल कर लेने की उम्मीद है, क्योंकि एशिया और प्रशांत क्षेत्र में दक्षिण एशिया ही वृद्धि का नेतृत्व कर रहा है।
 
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 2017 की अपनी पूरक रिपोर्ट में कहा है कि इस उपक्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत के वर्ष 2017 में 7.4% और वर्ष 2018 में 7.6% की अनुमानित वृद्धि दर हासिल कर लेने की संभावना है और उसकी प्राथमिक वजह अच्छी खपत मांग होगी। 
 
इस रिपोर्ट के अनुसार एशिया और प्रशांत क्षेत्र के सभी उपक्षेत्रों में दक्षिण एशिया सबसे तेजी से वृद्धि करेगा और इसकी वृद्धि दर 2017 में 7% और 2018 में 7.2% के मूल अनुमान को हासिल कर लेने की संभावना है। उसने कहा है कि 2017 में विकासशील एशिया की वृद्धि संभावना में इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अनुमान से ज्यादा निर्यात होने के आधार पर सुधार किया गया है।
 
पूरक रिपोर्ट में उसने एशियाई क्षेत्र के लिए वृद्धि दर की संभावना वर्ष 2017 के लिए 5.7% से बढ़ाकर 5.9% तथा वर्ष 2018 के लिए 5.7% से बढ़ाकर 5.8% की है। अगले साल में निम्न वृद्धि रखने के लिए इस बात को ध्यान में रखा गया है कि निर्यात की रफ्तार बनी रहती है या नहीं।
 
एएफपी के अनुसार इस बैंक ने अप्रैल में जारी अपने पिछले अनुमान को अद्यतन किया है। अप्रैल में बैंक ने एशियाई क्षेत्रों में इस साल और अगले साल में वृद्धि दर 5.7% रहने की संभावना व्यक्त की थी। पिछले साल विकासशील एशिया की वृद्धिदर 5.8% रही थी।
 
उसने कहा कि एशियाई निर्यात के लिए वैश्विक मांग में तेजी तथा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें घटने से चीन और इस क्षेत्र की विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को इस साल अनुमान से कहीं ज्यादा तेज रफ्तार से वृद्धि करने में मदद मिलेगी। (भाषा)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

अगला लेख