Daily Horoscope
✕

Coronavirus : देश में कोरोना से मिली राहत, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15515 हुई

Updated: रविवार, 14 मई 2023 (14:20 IST)
India Coronavirus Update : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1272 नए मामले पाए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,515 रह गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,80,674) हो गई है। संक्रमण से तीन और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,31,770 पर पहुंच गई है। इनमें से दो लोगों की मौत पंजाब में और एक व्यक्ति की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी कोरोनावायरस का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 15,515 है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.78 फीसदी दर्ज की गई है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,33,389 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.66 करोड़ खुराक से अधिक दी गई हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

LIVE: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

आसान नहीं है शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

कंगना रनौत का बड़ा हमला, सोनिया गांधी की राजनीतिक एंट्री और मेनका गांधी को घर से निकालने पर उठाए सवाल

अगला लेख