sundarkand

India Corona Update : कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, मरीजों की संख्या 60 हजार के पार, 24 लोगों की मौत

Updated: सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (10:37 IST)
नई दिल्‍ली। देशभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के सक्रिय मामलों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ रही है। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 9111 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 24 लोगों की मौत इस महामारी से हुई है। कोरोनावायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 60313 तक पहुंच गई है।

खबरों के अनुसार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी ताज़ा आकंड़ों के मुताबिक, इन नए मामलों के सामने आने के साथ ही देश में कोरोनावायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 60313 तक पहुंच गई है।

इन आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान गुजरात में 6, उत्तर प्रदेश में 4, दिल्ली और राजस्थान में 3-3, महाराष्ट्र में दो तथा बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में एक-एक मरीज की मौत हुई है, जबकि केरल में एक मरीज की मौत हो गई।

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कुल 4,42,35,772 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।इससे पहले 16 अप्रैल को 10,093 नए मामले सामने आए थे, जबकि 15 अप्रैल को 10,753 नए मामले मिले थे, जबकि 01 नवंबर 2022 को 1,046 नए मामले सामने आए थे।

महामारी के तीन वर्ष बीत चुके हैं। हालांकि इसके बाद भी महामारी का खतरा अब तक टला नहीं है। न केवल भारत बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अभी भी संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख